गोआ और उत्तराखंड पर टिकी भाजपा की नजर

मनोज वर्मा, नई दिल्ली

Webdunia
सोमवार, 5 मार्च 2012 (11:54 IST)
FILE
पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भाजपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी का भविष्य तय करेंगे। ये परिणाम भाजपा की दृष्टि में 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे। इस बीच, उप्र में बसपा सुप्रीमो मायावती के एक करीबी अधिकारी के लखनऊ में भाजपा नेताओं से मिलने और नागपुर में सपा के करीबी एक उद्योगपति की गडकरी से भेंटवार्ता को भी सियासत के गणित से जोड़कर देखा जा रहा है।

उधर, पंजाब में सरकार के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पुत्र सुखबीर सिंह बादल जीतने वाले निर्दलीय और कुछ छोटे दलों के उम्मीवार के साथ मतदान के बाद से ही संपर्क बनाए हुए हैं।

गोआ और उत्तराखंड में भाजपा ने निर्दलीय और गैर कांग्रेसी उम्मीदवारों से संपर्क स्थापित कर रखा है। भाजपा को सरकार बनाने की सबसे ज्यादा उम्मीद गोआ में है। संगठन स्तर पर पार्टी ने अपने कैडर और संघ परिवार के जरिए जो सूचनाएँ एकत्र की हैं उसके मुताबिक पंजाब और उत्तराखंड में भाजपा काँटे की लड़ाई मान रही है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उप्र के चुनाव परिणाम "चमत्कारिक" होंगे।
Show comments

जरूर पढ़ें

नाई के पोते, मछुआरे के नाती US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 शादियां कीं, जानिए कितना बड़ा है परिवार

महाकाल मंदिर में फिर फिल्‍मी गाने पर रील बनाई युवती ने, भक्‍तों को आया गुस्‍सा

शामली में मारा गया एक लाख का इनामी अरशद 14 साल की जेल काटकर पिछले साल ही हुआ था रिहा

क्या पटपड़गंज में चल पाएगा AAP उम्मीदवार का फ्री कोचिंग का दांव

इंदौर में कचरे की अवैध खरीद फरोख्त करना पड़ा महंगा, कबाड़ी पर लगा 1 लाख का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

जर्मनी के पार्क में चाकू से हमला, 2 की मौत

महाकुंभ क्षेत्र के सफाईकर्मियों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग का नवचेतना शिविर

250km की रेंज, MG Comet को टक्कर देने आई सस्ती सोलर कार

आधे हिन्दू एक झटके में खत्म हो जाएंगे, राजा भैया के बयान पर क्या बोले अयोध्या के संत-महंत

Jitender Singh Shunty : जितेंद्र सिंह शंटी की प्रोफाइल, शाहदरा में एंबुलेंस मैन पर AAP का दांव