राजनीतिक भविष्य को बचाने के लिए बगावत पर उतारू नेता

Webdunia
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में भले ही भाजपा ने कांग्रेस को चारों खाने चित्त कर दिया हो, मगर ऊधमसिंह नगर में भाजपा के सामने अपनों को थामना किसी चुनौती से कम नहीं है। जिले की कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बगावती तेवर सामने आ गए हैं।     
कई सीटों पर भाजपा के विद्रोहियों ने अपने सियासी करियर को बचाने के लिए नामांकन कराने का दावा कर दिया है। ऐसे में भाजपा नेता अपनों को मना पाएंगे अथवा नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। अगर भाजपा इन्हें न मना पाई तो भाजपा के प्रत्याशियों को नुकसान होना तय है।
          
जसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में अंदरुनी चिंगारी तो तभी से भड़की हुई है जब से भाजपा ने डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल को भाजपा में शामिल किया है। इसके बाद पिछले चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे आदेश चौहान ने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। अब भाजपा ने डॉ. सिंघल को प्रत्याशी घोषित किया तो भाजपा से टिकट की आस लगाए बैठी सीमा चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दावेदारी की।
        
काशीपुर में भाजपा ने हरभजन सिंह चीमा को प्रत्याशी घोषित किया है तो लंबे समय से टिकट की आस लगाए बैठे पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल का धैर्य दम तोड़ता दिखा। दरअसल, वेकाशीपुर से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। पूर्व में भाजपा का अकाली दल से गठबंधन हुआ था तब काशीपुर सीट अकाली दल के खाते में चली गई थी।
 
अब लगातार तीसरी बार चीमा को टिकट मिलने पर राजीव अग्रवाल को अपना राजनीतिक करियर बनाए रखने के लिए कोई कदम उठाना जरूरी हो गया था। शायद यही वजह है कि अग्रवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराने का ऐलान कर दिया।
         
इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। भाजपा नेत्री सुनीता टम्टा बाजवा ने तो भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। अभी भाजपा के कुछ और कार्यकर्ता भी बगावत कर सकते हैं, ऐसी खबरें आ रही हैं। गदरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा नेता रवींद्र बजाज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने का ऐलान कर दिया है।
           
सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में सौरभ बहुगुणा ने काफी हद तक भाजपा कार्यकर्ताओं से समन्वय बना लिया है, लेकिन टिकट की दावेदारी कर रहे कुछ नेता अभी चुप्पी साधे बैठे हैं। उनकी चुप्पी क्या गुल खिलाएगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 
 
बहरहाल, बगावत करने वाले नेताओं के सामने अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता है तो भाजपा नेताओं के सामने डैमेज कंट्रोल की चुनौती। असली स्थिति तो नामांकन वापसी के बाद ही साफ हो पाएगी। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को लेकर CM योगी ने की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये सख्‍त निर्देश...

Rajasthan : फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में बहुमंजिला इमारत में आग, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Dharamshala Flood: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, धर्मशाला में 25 मजदूरों के बहने की सूचना, 2 के मिले शव

सेबी ने बीएसई पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख