Hanuman Chalisa

हरीश रावत ने ली हार की जिम्मेदारी, दिया इस्तीफा

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2017 (19:25 IST)
देहरादून। हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हार का सामना करने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल कृष्णकांत पाल को सौंप दिया तथा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन का कारण अपने नेतृत्व में कमी को बताया।
अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने के बाद रावत ने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद कड़ी मेहनत करने वाले अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने की जिम्मेदारी मैं अपने ऊपर लेता हूं। 
 
रावत ने कहा कि मैं मानता हूं कि मेरे अपने नेतृत्व में ही कुछ कमी रही होगी जिसके कारण पार्टी का चुनावों में प्रदर्शन खराब रहा। उन्होंने प्रदेश में अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए मोदी क्रांति और ईवीएम चमत्कार को भी जिम्मेदार माना। हालांकि उन्होंने इसे स्पष्ट करने से इंकार कर दिया और कहा कि वे जो कुछ कह सकते थे, उन्होंने कह दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व, खासतौर पर राहुल गांधी और अपनी पार्टी के विधिक प्रकोष्ठ को चुनावों के दौरान दिए सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।
 
चुनावों के दौरान भाजपा पर भारी-भरकम धन खर्च करने का आरोप लगाते रहे रावत ने चुनाव आयोग से पार्टी के चुनावी खर्चे की ऊपरी सीमा तय करने को भी कहा। इससे पहले मुख्यमंत्री रावत ने राजभवन जाकर राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल से मुलाकात की तथा अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। 
 
राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने रावत का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें प्रदेश में अगली सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद पर बने रहने का आग्रह किया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अगला लेख