Hanuman Chalisa

प्रशांत किशोर को लाने पर भाजपा ने कहा, कांग्रेस को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं

Webdunia
बुधवार, 11 जनवरी 2017 (17:01 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सेवाएं लिए जाने पर टिप्पणी करते हुए प्रदेश भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस को अपनी हालत खस्ता होने का अहसास हो गया है और इसीलिए वे अपने स्थानीय नेताओं पर भरोसा भी नहीं कर रही है।

 
यहां जारी एक बयान में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस हाई कमान द्वारा उत्तराखंड में पेशेवर रणनीतिकार भेजने से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं को राज्य में कांग्रेस की खस्ता हालत होने का पता लग गया है और वे उत्तराखंड के नेताओं पर भरोसा भी नहीं कर रहे हैं। अब वे सोच रहे हैं कि शायद पेशेवर रणनीतिकार ही प्रदेश में कुछ कर पाए। हालांकि, उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की काठ की हांड़ी एक बार चूल्हे पर चढ़ चुकी है, इसलिए उसके दोबारा चूल्हे पर चढ़ने की कोई भी गुंजाइश नहीं है।
 
मुख्यमंत्री द्वारा आम बजट से पहले केंद्र सरकार को अपनी मांगें भेजे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भसीन ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही वक्त बचने के मद्देनजर अब उन्हें जनता को केंद्र से की जा रही मांगों का विवरण नहीं, बल्कि अपनी सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि पहले अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने उत्तराखंड को एक के बाद एक बड़ी विकास योजनाएं दी हैं, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार केंद्र की मदद का सही उपयोग ही नहीं करना चाहती। भसीन ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में केवल घोटाले, भ्रष्टाचार, लूट और कमीशनखोरी के कारनामे ही हुए और ऐसे में कांग्रेस के पास विकास के नाम पर बताने के लिए कुछ भी नहीं है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख