उत्तराखंड में पीएम मोदी पर बरसीं प्रियंका गांधी, बताया क्यों वापस लिए किसान कानून...

Webdunia
शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (15:00 IST)
नैनीताल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ अपना और अपने दो उद्योगपति मित्रों का विकास कर रहे हैं। प्रियंका केन्द्र सरकार की नीतियों से जनता परेशान है।
 
प्रियंका आज सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा सीट खटीमा पहुंची। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश में धर्म, संप्रदाय एवं जातिवाद का घिनौना खेल खेल रही है। साथ ही सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर विफल रही है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार अपने उद्योगपतियों मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए तीन कृषि कानूनों को लेकर आई। काले कानूनों को लेकर देश के किसान एक साल तक सड़कों पर आंदोलित रहे और कई किसानों को जान तक गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आये तो एक महीना पहले सरकार ने काले कानूनों को वापस ले लिया।
 
कांग्रेस नेत्री ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार सरकारी उपक्रमों को बेचने में आमादा है। बीएचईएल एवं रेलवे इसका ताजा उदाहरण हैं। हवाई अड्डों को भी सरकार निजी हाथों में देने में लगी है। केन्द्र सरकार सिर्फ ये सब अपने दो उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने देश की जनता और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। लोगों का रोजगार छिन गया और इससे छोटे व्यापारियों एवं मध्यम उत्पादकों को भारी नुकसान हुआ है।
 
कांग्रेस महासचिव यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन लगा करके गरीबों की मुसीबत बढा दी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश में कोरोना फैला दिया। उन्होंने कहा कि हमने लाकडाउन में प्रभावित परिवारों की मदद कर अपना धर्म निभाया है।
 
उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को भी घेरा और कहा कि जब वह अपने विधानसभा का विकास नहीं कर पाये तो प्रदेश का क्या विकास करेंगे। प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। इससे पलायन बढ़ रहा है। यही नहीं प्रदेश में थारू लोगों की जमीन के अधिकार छीन लिए गए हैं। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि आंखें खोलो और कांग्रेस को भारी मात्रा में वोट देकर विजयी बनाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख