उत्तराखंड में कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, हरीश रावत का नाम नहीं

Webdunia
रविवार, 23 जनवरी 2022 (10:00 IST)
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जारी कांग्रेस की पहली सूची में 70 में से 53 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। लेकिन इस सूची में हरीश रावत और हरकसिंह रावत का नाम नहीं है। पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही टिकट की आस लगाये उन चेहरों को झटका भी लगा है, जिनका नाम टिकट वालों की इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं।
 
उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल को श्रीनगर से टिकट दिया है। अक्टूबर में भाजपा में शामिल होने वाले यशपाल आर्य और उनके बेटे को संजीव आर्य को क्रमश: बाजपुर और नैनीताल सीट से उम्मीदवार बनाया है।
 
शुक्रवार को देर रात जारी की गई सूची में कांग्रेस ने अपने 53 प्रत्याशियों के लिस्ट जारी कर दिए महिला प्रत्याशियों को काफी उम्मीदें थी। लेकिन कांग्रेस की 53 सीटों में केवल तीन महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है।
 
कुमाऊं मंडल से घोषित 24 सीटों में केवल रुद्रपुर में कांग्रेस ने महिला नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा को टिकट दिया हैं। जबकि गढ़वाल मंडल की घोषित 29 सीटों पर 2 महिलाएं चुनाव में उतारी गई हैं।
 
हालाँकि पूर्व सीएम हरीश रावत कई बार प्रत्याशी चयन में जीत सकने वाली महिलाओं को टिकट देने की बात कर चुके थे। लेकिन प्रदेश की कुल 53 सीटों में से केवल 3 महिलाएं शामिल घोषित होने के बाद उत्तराखंड में प्रियंका गांधी का फार्मूला फेल हुआ है।
 
2017 के चुनाव में 64.72 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें से 61.11 प्रतिशत पुरुष और 68.72 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था, यही नहीं कुमाऊं मंडल के पर्वतीय विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा महिला मतदाता हैं उसके बावजूद भी कांग्रेस पार्टी ने महिला प्रत्याशियों को खास स्थान नहीं दिया है। हल्द्वानी से कांग्रेस की कद्दावर नेता इंदिरा हृदयेश की मौत के बाद उनके पुत्र सुमित हृदयेश को पार्टी ने टिकट दिया है। 
Koo App

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख