प्रियंका के लिए मचल रहा अमेठी और रायबरेली

Webdunia
शुक्रवार, 27 जनवरी 2012 (20:16 IST)
सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कर्मभूमि कहे जाने वाले अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस जनों के साथ साथ स्थानीय निवासियों का मानना है कि प्रियंका वाड्रा अपनी दादी दिवंगत इंदिरा गांधी की तरह साहसी और करिश्माई व्यक्तित्व की धनी हैं और वह देश की राजनीति में व्यापक बदलाव लाने में ज्यादा सक्षम हैं।

कांग्रेस से दशकों से जुड़े स्थानीय दुकानदार घनश्याम पाठक ने कहा कि हम राहुल से ज्यादा प्रियंका गांधी को पसंद करते हैं। जब वह अपने कार से उतरती हैं और लोगों की तरफ बढ़ती हैं तो ऐसा लगता है जैसे -मां दुर्गा के अवतार में-इंदिरा गांधी आपके सामने खड़ी हैं।

पाठक ने कहा कि वह अपनी दादी और पिता राजीव गांधी के विरासत की वास्तविक उत्तराधिकारी हैं। उन्हें निश्चित रूप से राजनीति में हाथ अजमाना चाहिए। उन्होंने इंदिरा गांधी द्वारा कांग्रेस के संचालन किए जाने के दिनों को याद किया।

इस दो ‘वीआईपी संसदीय क्षेत्रों’ के मतदाता कांग्रेस के प्रथम परिवार के प्रति निष्ठावान हैं, लेकिन वे महसूस करते हैं कि आज के नेहरू गांधी परिवार में प्रियंका सबसे ज्यादा करिश्माई और सक्षम हैं।

उनके (प्रियंका) गरीब लोगों विशेषकर महिलाओं के साथ जुड़ाव ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है। कुछ कांग्रेस समर्थकों का मानना है कि यदि वह यहां से नहीं तो किसी और संसदीय सीट से राजनीति में उतर सकती हैं, लेकिन यह समय राजनीति में उतरने का है।

पाठक ने कहा कि वह अपने ससुराल मुरादाबाद या इस क्षेत्र के किसी संसदीय क्षेत्र चुनाव लड़ सकती हैं। एक बार जब वह राजनीति में उतर जाएंगी तो समाजवादी पार्टी और बसपा का खात्मा हो जाएगा।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने इस महीने कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए रायबरेली की यात्रा की थी। प्रियंका ने जोर देकर कहा था कि वह अपने भाई राहुल की मदद कर रही हैं जो उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा

Murshidabad violence : मुख्यमंत्री ममता ने किया मुर्शिदाबाद हिंसा क्षेत्र का दौरा, भाजपा पर लगाया सांप्रदायिक वायरस फैलाने का आरोप

हरियाणा को नहीं मिलेगा एक बूंद पानी, भगवंत मान सरकार ने पेश किया प्रस्ताव

डॉलर के मुकाबले 27 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 1 अमेरिकी Dollar की कीमत इतनी रह गई

Gujarat HSC Result : गुजरात बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, जानिए कला और विज्ञान में कितने फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण