प्रियंका के साथ प्रचार में इस बार बच्चे भी

Webdunia
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2012 (15:24 IST)
BBC
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को आज फिर से आगे बढ़ाते हुए दावा किया कि प्रदेश में इस बार हवा कांग्रेस के पक्ष में है।

राहुल के संसदीय क्षेत्र अमेठी और सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के तहत आने वाली विधानसभा सीटों पर प्रचार के दूसरे दौर में अपने दोनों बच्चों रेहान और मिराया के साथ आज यहां पहुंचीं प्रियंका ने सलोन विधानसभा क्षेत्र के करैइया बाजार में एक जनसभा को संबोधित किया।

लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने के लिए राहुल जी पूरे राज्य में दौरा कर रहे हैं। इस बार हवा कांग्रेस के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि बीते 22 साल के दौरान सत्ता में रहीं गैर कांग्रेसी सरकारों ने प्रदेश का कोई विकास नहीं किया। सपा सरकार में गुंडाराज कायम हो गया और बसपा राज में विकास का पैसा कुछ लोगों की जेब में चला गया।

प्रियंका ने कहा कि जाति-पात के आधार पर सत्ता हासिल करने वाले दलों ने प्रदेश और इसके लोगों के हितों की भी चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं का पैसा आम जनता तक नहीं पहुंचा और उसे सत्ता में रहे लोगों ने बीच में ही लूट लिया।

उन्होंने इस मौके पर मंच से उतरते समय वहां मौजूद महिलाओं से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी दिवस 2025: कैसे सुधारा जा सकता है धरती के पर्यावरण को?

उद्धव ठाकरे ने चेताया, महाराष्ट्र में हिन्दी को नहीं बनाने देंगे अनिवार्य

टैरिफ में राहत से झूमे भारतीय शेयर बाजार, कैसा रहेगा अप्रैल का आखिरी हफ्ता?

अपनी पाठशाला के लिए लड़ाई लड़ेंगे फाइन आर्ट्स के छात्र, देवलालीकर फाउंडेशन की स्‍थापना के साथ किया मास्‍टर्स को याद

इंदौर में लू का कहर, आठवीं तक के स्‍कूल 12 बजे के बाद नहीं लगेंगे, परिजन कर रहे अवकाश की मांग