प्रियंका गांधी का सपा प्रत्याशी को न्योता

Webdunia
शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2012 (19:41 IST)
FILE
उत्तरप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहीं पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को रायबरेली में सपा के प्रत्याशी से भी समर्थन मांग लिया और उसे कांग्रेस में आने का न्योता दे दिया।

सुबह अपने रोड शो के दौरान प्रियंका का सामना सदर सीट से सपा के प्रत्याशी आरपी यादव से हुआ। यादव ने अपना परिचय देते हुए खुद को किसान का बेटा बताया और प्रियंका से आशीर्वाद मांगा।

यादव ने बताया कि प्रियंका ने उनसे कहा कि वहां (सपा में) क्या पड़े हो, कांग्रेस में आ जाओ... आपका सम्मान होगा। यादव ने प्रियंका से कहा कि वे सपा अध्यक्ष मुलायमसिंह यादव के सिपाही हैं और रायबरेली सदर सीट जीतेंगे।

इसके पूर्व, प्रियंका ने जनसंपर्क किया एवं हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों का हाल जाना। दूर-दूर तक पैदल चलकर लोगों से मिलने के साथ-साथ वे समाजवादी पार्टी के स्थानीय दफ्तर के बाहर जमा भीड़ से भी मिलीं।

प्रियंका को जनपद इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन उस वक्त स्कूल में शिक्षण कार्य जारी होने के कारण आचार संहिता के उल्लंघन की आशंका के चलते वे विद्यालय के अंदर नहीं गईं और कॉलेज परिसर के बाहर लोगों से मुलाकात की।

प्रियंका के साथ गुरुवार को मंच पर नजर आए उनके बच्चे रेहान तथा मिराया आज रोड शो के दौरान उनके साथ नहीं थे। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

सभी देखें

नवीनतम

Israel-Iran conflict : डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को सीधी धमकी, बिना शर्त सरेंडर करो, हमें पता है सुप्रीम लीडर कहां छिपा है

महिला बाइक राइडर से मनचलों ने की छेड़खानी, वीडियो वायरल, 3 आरोपी सलाखों के पीछे

रूस का यूक्रेन के कीव में ड्रोन और मिसाइल हमला, 15 लोगों की मौत और 156 घायल

Ahmedabad plane crash: डीएनए मिलान से 163 मृतकों की पहचान हुई, 124 शव परिजन को सौंपे गए

बेंगलुरु भगदड़ हादसे में अदालत ने सरकार से रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में देने पर किया सवाल