Festival Posters

वेलेंटाइन और रंगबिरंगे गुलाब !

Webdunia
ND
वेलेंटाइन को ज्यादा दिन नहीं हैं और प्रेमियों के लिए तो हर दिन वेलेंटाइन है। फिर भी इस दिन की अपनी अहमियत है और बात फूलों की हो तो फिर तो क्या कहने। फूल भेंट देने का सबसे खास दिन इसे ही मानते हैं। ऐसे क्या कारण हैं कि प्रेम की निशानी के लिए फूल दिए जाते हैं और क्यों दिए जाते हैं।

यहाँ तक कि किसी अपने को खुश करने के लिए भी फूल दिए जाते हैं और किसी मरीज को अस्पताल में देखने जा रहे हैं तो भी फूल देते हैं। क्या फूल कुछ कहते हैं या अपने रंगों और खुशबू से वे कुछ संदेश दे जाते हैं। जिससे कि वेलेंटाइन डे का महत्व और बढ़ जाता है।

आइए मनाएँ वेलेंटाइन डे को रंगबिरंगी गुलाबों के संग !
व्हाइट रोज : यह मासूमियत का प्रतीक है। यह कहता है कि प्रेम दूत जल्द ही आपके जीवन में आ सकता है। आमतौर पर इस तरह के रंग का गुलाब पिता अपनी बेटी को देते हैं और बेटे अपनी माँ को। यह निर्मल प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

ND
पिंक रोज : ये प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व करता है। किसी की कोई अदा अगर आपको भाती है और उसका स्वभाव आपको सुहाता है तो आप उसे गुलाबी गुलाब भेंट कर सकते हैं। यह कहता है कि मैं आपको पसंद करता हूँ।

रेड रोज : लाल गुलाब रोमांस का प्रतीक है। यह कहता है- आई लव यू। यह जबर्दस्त रंग है और इसमें प्रेम का जज्बा अपना अलग प्रतिनिधित्व करता है। सच्चे प्रेम के लिए यह सबसे मुफीद कहा जा सकता है। ऐसा प्रेम जो जीवनभर चले। इसे देने के बाद यह माना जाता है कि दोनों प्रेमी अब प्रेम के प्रति गंभीर हो चुके हैं।

येलो रोज : यह कहता है कि मुझसे दोस्ती करोगे। यह इसी संदेश का संकेत देता है। आसक्ति और आनंद इसमें मिश्रित है। पीले गुलाब का गुच्छा देना कहता है कि आप हमेशा से मेरे दोस्त थे और रहेंगे। हो सकता है कि कोई आपको जानता नहीं हो। भले ही वह पुरुष हो या महिला। यदि आप उसे ये गुलाब देते हैं तो उसे मित्रता की पहल माना जाएगा।

ऐसे हर किस्म के गुलाब अपना अलग भाव और तीव्रता को प्रदर्शित करता है। इस प्रकार के कुछ फूलों का चयन करके आप भी मनाएँ अपने दोस्तों के साथ रंगबिरंगा वेलेंटाइन...! और करें अपने प्यार का इजहार।
Show comments

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

Vastu for Toilet: वास्तु के अनुसार यदि नहीं है शौचालय तो राहु होगा सक्रिय

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

World Wildlife Conservation Day 2025: क्यों मनाया जाता है विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस, जानें महत्व और काम की बातें

Tantya Bhil : टंट्या भील बलिदान दिवस पर जानें 5 दिलचस्प कहानी

World Disability Day 2025: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस, जाने इसका महत्व और यह दिन क्यों है जरूरी?

Bhopal Gas Tragedy Day: आज भोपाल गैस त्रासदी दिवस, जानें इस भयावह घटना के दिन की जानकारी

रूस और भारत का एक दांव जो कर सकता है ट्रम्प को चित्त