वेलेंटाइन डे : कितने तरह के होते हैं किस

Webdunia
प्रेम की अभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम है किस। इसके द्वारा आप अपने साथी पर अपना समस्त प्रेम न्योछावर कर देते हैं। यही वो जरिया है, जो आपको अपने साथी के मीठे से स्पर्श का अहसास कराता है। विभिन्न स्थानों पर किस जहाँ अपना अलग गूढ़ अर्थ लिए होता है, वहीं किस के कई ऐसे तरीके हैं, जो आपके इज़हारे-मोहब्बत में इजाफा करेंगे। और फिर वैसे भी यदि कोई काम सही तरीके से किया जाए तो उसकी बात ही अलग होती है, तो आइए इन्हीं तरीकों के बारे में बात करते हैं -

गालों पर किस -

गालों पर किस को यूं तो दोस्ती का प्रतीक माना जाता है लेकिन इसके लिए भी खासी तैयारी की जरूरत होती है। सबसे पहले अपने हाथ उनके कंधों पर रखकर उन्हें अपनी तरफ खींचें फिर उनके गालों को चूमें। इस बात का ध्यान रखें कि इस किस से आप दर्शाते हैं कि आप उन्हें कितना पसंद करते हैं, इसलिए इसे आप जितना अच्छे ढंग से कर सकें करें।

बटरफ्लाय किस -

जब आप भरी महफिल में अपने साथी को चूमना चाहते हैं तो चूमने का यह तरीका आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप अपने साथी की ओर लगातार देखें, जब तक उसका ध्यान आपकी ओर न पहुँच जाए। इसके बाद अपनी पलकें बार-बार झपकाएँ। यदि आप इसे ठीक से करते हैं तो आपकी महबूबा आपके इशारे को आसानी से समझ जाएँगी।

फ्रेंच किस -

अपनी रोमांटिक भावना को प्रिय तक पहुँचाने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका। इस प्रकार का किस आत्मीय किस कहलाता है। इस प्रकार का किस लेने के लिए अपनी उनको नजदीक लाकर अपनी और उनकी जीभ को टकराया जाता है।

दरअसल इसमें जीभ ही महत्वपूर्ण रहती है। उत्तेजना को बढ़ाने वाले इस किस को अधिकतर लोग अपनाते हैं और सही तरीके से अंजाम देते हैं।

एस्किमो किस -

चूमने का यह तरीका कुछ हटकर है, जो आपको प्रेम के साथ-साथ थोड़ा मजा भी दिलाएगा। इसके लिए अपने साथी के चेहरे को हाथों में लेकर नाक को आपस में धीमे-धीमे स्पर्श करें। याद रखें ये क्रिया इतनी धीमे से होनी चाहिए कि इसके माध्यम से होने वाली अनुभूति आप महसूस कर सकें।

फ्रीज/मेल्ट किस -

यकीनन किस करने का ये तरीका आपके रोमांटिक मूड में न केवल वृद्धि करेगा बल्कि रोमांस में थोड़ी सी मस्ती भी भर देगा। इसके लिए आप अपने मुंह में बर्फ का एक छोटा सा टुकड़ा रखें। अब अपनी मेहबूबा को चूमें और बर्फ का ये टुकड़ा उनके मुँह में डाल दें। इस क्रिया को दोनों दोहराएँ। यह नए तरीके का फ्रेंच किस आपको चूमने का दोहरा मजा देगा।

ईयरलोब किस -

ईयरलोब यानी की कानों का सिरा। जब आप अपनी मेहबूबा के नाजुक से कानों के नाजुक से किनारों को चूमते हैं तो उनका रोमांटिक मूड अचानक बढ़ जाता है क्योंकि ये ऐसी जगह है, हाँ चूमकर आप उनकी उत्तेजना को और बढ़ा देते हैं। लेकिन आपको सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि इसे एकदम धीमे से और नजाकत से करें। अपनी सांसों पर पूरा नियंत्रण रखें, क्योंकि तेजी से चलती साँसें आपकी और उनकी एकाग्रता में व्यवधान ला सकती हैं।

हाथों पर किस -

उनके हाथों को चूमना दर्शाता है कि आप उन्हें किस हद तक मोहब्बत करते हैं। इसके लिए आप उनके कोमल हाथों को हाथ में लें और फिर धीमे-से चूम लें। चूमने का यह ऐतिहासिक तरीका आपकी प्रेमाभिव्यक्ति में चार चाँद लगा देगा।

माथे पर किस -

स्नेह से परिपूर्ण इस किस के लिए अपने होंठों पर हल्के से जीभ फिराकर उनके माथे को चूमें।
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद