12 फरवरी : प्यार की झप्पी देने का दिन

Webdunia
प्रेम की अपनी अलग भाषा और उसे जताने के अपने तरीके। किसी को गले लगाना उसके प्रति प्यार जताने का सबसे गहरा और भावनात्मक तरीका होता है। तभी तो प्यार जताने का यह सबसे बेहतर तरीका है। यह प्यार के साथ-साथ नजदीकियों को भी बढ़ाता है। वेलेंटाइन डे नजदीक है और आप अपने वेलेंटाइन के साथ इस दि‍‍न को सेलि‍ब्रेट करने की तैयारि‍यों में व्यस्त होंगे। लेकिन उससे पहले हग डे तो सेलिब्रेट कर लीजिए जनाब...!


 
12 फरवरी यानि हग डे, अपने वेलेंटाइन को गले लगाकर प्यार के एहसास से भर दीजिए और अपने करीब होने का एहसास दिलाइए।प्यार की झप्‍पी में ऐसा ही जादू होता है कि बेगाना भी एक पल में अपना बन जाता है और अपना दि‍ल के और करीब आ जाता है। गम हो या खुशी, सक्सेस हो या डि‍फीट, हम अपने सारे इमोशंस को एक्सप्रेस करने के लि‍ए 'हग' का सहारा लेते ही हैं। कोई अपना अगर प्यार से गले लगा ले तो सारे गम दूर हो जाते हैं और खुशी चौगुनी हो जाती है। ऐसा ही जादू होता है इस 'प्यार की झप्पी' में।
 
हग करना सि‍र्फ प्यार को ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपके दिल को स्वस्थ रखता है और ब्लड प्रेशर को भी मेंटेन रखता है। अगर आपका ब्‍लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो गले लगने से वो कम भी हो सकता है। यही कारण है कि कनाडा, जर्मनी, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलि‍या में 21 जनवरी को 'नेशनल हग डे' भी मनाया जाता है। देखा कि‍तना महत्वपूर्ण है किसी को गले लगाना।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पंजीरी भोग क्या है, क्यों है भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास, महत्व और आज की पीढ़ी की भूमिका

भारत के साथ ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न, जानिए नाम

स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं ये 5 बेहतरीन तिरंगे व्यंजन

जन्माष्टमी पर अपनाएं श्री कृष्ण नीति के ये 5 गुण, सफलता चूमेगी आपके कदम

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप-पुतिन मुलाकात का भारत पर क्या होगा असर?

कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी कैसे मनाते हैं ?

भारत के महानतम प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के जीवन को दर्शाती बेहतरीन कविता : कृष्ण तुम पर क्या लिखूं

कृष्ण: अनंत अपरिभाषा

अगला लेख