Festival Posters

शरमाते हुए सात रंग यानी प्रेम

प्यार कई रंगों से मिलकर बनता है

रवींद्र व्यास
NDND
कहते हैं हरे से उम्मीद बँधती है। वह भी उसी एक हरी बिंदी से उम्मीद बाँधने लगा। उसका सारा खून दिल से होकर किन्हीं उद्दाम लहरों की तरह उस हरी बिंदी तक पहुँचता। शायद एक खास जगह थी, शायद एक खास समय जब वहाँ से खड़े होकर उसे हरी बिंदी चमकती दिखाई देती। उसकी सारी चेतना वहीं एकाग्र होती। उसका समूचा अस्तित्व उस एक हरी बिंदी में सिमटता लगता। जब हरी बिंदी दिखाई नहीं देती तो उसे लगता, इस धरती पर उसका कोई वजूद नहीं। उसके लिए हरी बिंदी होने का मतलब उसका अपना होना था।

एक दिन देखते-देखते ही अचानक हरी बिंदी अचानक बुझ गई। उसे लगा जैसे एकाएक उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है और अँधेरा छा गया है। वह एक काले पानी की गहराई में डूब रहा है।
बस। इसके बाद उसके दिन-रात बदल गए।

फिर वह जहाँ जाता, उसे हरी बिंदी दिखाई देती। दाढ़ी बनाते हुए आईने पर...नहाते समय हिलते हुए पानी की सतह पर, किसी की आँखों में झाँकते हुए उसकी भूरी पुतली पर...लिखते हुए किसी कागज पर, सोते हुए किसी तकिए पर...नींद में किसी स्वप्न की तरह...

उसके लिए उम्मीद एक हरे रंग से बनी थी...
एक दिन यही उम्मीद एक इतने दिलकश हरेपन में बदल गई कि वह अचानक उस ओर हाथ बढ़ा बैठा। उस हरेपन के पीछे कुछ ऐसा छिपा था जिसने अपना फन उठाकर कुछ फूँक दिया और उसे लगा कि अब वह सब कुछ गँवा बैठा है। उसे मालूम था, वह फन उसी की इच्छा का प्रतिरूप है। उसी की इच्छा ने उसे फूँका है। उसे लगा उम्मीद सिर्फ हरे रंग से नहीं बंधती। उम्मीद सिर्फ हरे रंग से नहीं बनती। उम्मीद कई जटिल रंगों से बनी होती है...
यह उसकी जिंदगी में जटिल रंगों को समझने की शुरुआत थी...

NDND
उसे जापानी कवि शुन्तारो तानीकाव ा की कविता रंग की याद आ गई है। इसमें शुंतारो लिखते हैं-
उम्मीद कई जटिल रंगों से बनी होती है
धोखा खाए दिल का लाल
न ठहरने वाले दिनों का राख का रंग
नीले के नीलेपन से मिला हुआ
चिड़िया के बच्चे का चोंच का पीला
त्वचा का भूरापन
काले जादू की ऊष्मा के साथ
कीमियागरी के सुनहरे सपने
कई देशों के झंडों के साथ
अछूते जंगलों का हरा, और निश्चित ही,
इंद्रधनुष के शरमाए हुए सात रंग,
नाउम्मीदी एक साधारण रंग है
शुद्ध सफेद।

उसे सचमुच सफेद रंग पसंद नहीं था। उसे सचमुच यह नाउम्मीदी का साधारण रंग पसंद नहीं था। उसकी दिलचस्पी तो इंद्रधनुष के शरमाए हुए सात रंगों में थी। वह प्यार के इंद्रधनुष का सपना देखने लगा जिसमें शरमाए हुए सात रंग खिलते रहते हैं। उसे समझ में आया कि न उम्मीद हरे से बनती है न प्यार सिर्फ हरे से बनता है। उम्मीद भी कई रंगों से मिलकर बनती है और प्यार भी कई रंगों से मिलकर बनता है।

Show comments

Diwali 2025: क्या होते हैं ग्रीन पटाखे? पर्यावरण की दृष्टि से समझिए कैसे सामान्य पटाखों से हैं अलग

Diwali 2025: धनतेरस से लेकर दिवाली तक, जानें हर दिन के लिए 5 खास वास्तु टिप्स

Diwali vastu tips: दिवाली पर अपनाएं ये 11 वास्तु टिप्स, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि

Diwali 2025: दिवाली की रात क्या नहीं करना चाहिए और क्या करें, पढ़ें 18 काम की बातें

Diwali Sweets: घर पर बनाएं ये खास पारंपरिक दीपावली मिठाई, पढ़ें आसान रेसिपी

Diwali Lakshmi Puja: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए खास प्रसाद: क्या बनाएं और क्यों?

Diwali Special Namkeen: दीपावली के स्वाद: पोहा चिवड़ा खट्टा-मीठा नमकीन, जानें कैसे बनाएं Poha Chivda

Annakut ki sabji: अन्नकूट की सब्जी कैसे बनाएं

Diwali 2025: दिवाली की रात क्या नहीं करना चाहिए और क्या करें, पढ़ें 18 काम की बातें

Diwali Sweets: घर पर बनाएं ये खास पारंपरिक दीपावली मिठाई, पढ़ें आसान रेसिपी