Dharma Sangrah

प्रेम संदेश पहले और अब

प्रेम पत्र की जगह ली ई-कार्ड ने

गायत्री शर्मा
NDND
प्यार में संदेशों का बहुत अधिक महत्व होता है। संदेश जहाँ विचारों के आदान-प्रदान का एक माध्यम होते हैं, वहीं दूसरी ओर संदेश प्यार को प्रगाढ़ता व रिश्ते को नई ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। प्रेमियों के लिए वेलेंटाइन डे एक खास दिन होता है। उनके लिए यह दिन अपने प्यार के इजहार का एक अच्छा मौका होता है, जब वे अपने वेलेंटाइन को अपने दिल की बात कह देते हैं।

पहले के जमाने में प्रेम-संदेश कबूतर या मुसाफिर के माध्यम से प्रेषित किए जाते थें। उस जमाने के प्रेमियों में इतना धैर्य होता था कि वे कई दिनों तक संदेश के उत्तर का इंतजार भी कर लेते थें परंतु आजकल के प्रेमियों में सब्र नाम की चीज ही नहीं होती है। उनको तो इज़हार और प्यार दोनों में ही देरी बर्दाश्त नहीं होती है।

अपने प्रेमी का दिल जीतने के लिए हर कोई अलग-अलग तरीके अपनाता है। कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका का नाम का टेटू अपने शरीर पर गुदवाता है तो कोई उसके लिए आलीशान बंगला बनवाता है। हर किसी के प्यार के इज़हार का तरीका अनूठा व कुछ हट कर होता है।

  प्यार में संदेशों का बहुत अधिक महत्व होता है। संदेश जहाँ विचारों के आदान-प्रदान का एक माध्यम होते हैं, वहीं दूसरी ओर संदेश प्यार को प्रगाढ़ता व रिश्ते को नई ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।      
वर्तमान के तेजी से बदलते दौर में पोस्टकार्ड व अंर्तदेशीय की जगह ई-कार्डस, एसएमएस, ई-मेल, ग्रीटिंग आदि ने ले ली है, जिनके माध्यम से संदेशों को भेजना आसान हो गया है। लेकिन फिर भी चोरी-छिपे प्यार के इजहार के कुछ परंपरागत तरीके आज भी बदस्तूर कायम है।

आज भी कॉलेज में किताबों के माध्यम से प्रेम संदेशों का आदान-प्रदान होता है तो एक-दूसरे के दोस्तों को संदेशवाहक बनाकर प्यार का संदेश भेजा जाता है।

प्यार का इज़हार करने के तरीके कुछ भी हो परंतु मकसद केवल एक होता है और वो है अपनी प्रेमी तक अपने दिल की बात पहुँचाना। तो क्यों न आप भी इस वेलेंटाइन पर अपने प्यार को एक प्यारा सा संदेश भेजकर अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करें।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मजबूत और लंबे बालों के लिए 5 बेस्ट विटामिन जो करेंगे कमाल, जानिए हर एक के फायदे

मेंटल हेल्थ स्ट्रांग रखने के लिए रोजाना घर में ही करें ये 5 काम

Benefits of sugar free diet: 15 दिनों तक चीनी न खाने से शरीर पर पड़ता है यह असर, जानिए चौंकाने वाले फायदे

Remedies for good sleep: क्या आप भी रातों को बदलते रहते हैं करवटें, जानिए अच्छी और गहरी नींद के उपाय

Heart attack symptoms: रात में किस समय सबसे ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए कारण

सभी देखें

नवीनतम

Karwa Chauth Essay: प्रेम, त्याग और अटूट विश्वास का पर्व करवा चौथ पर हिन्दी में निबंध

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघः राष्ट्र निर्माण के नए क्षितिज की यात्रा

Gandhi Jayanti 2025: सत्य और अहिंसा के पुजारी को नमन, महात्मा गांधी की जयंती पर विशेष

Lal Bahadur Shastri Jayanti: शांति पुरुष लाल बहादुर शास्त्री: वह प्रधानमंत्री जिसने देश का मान बढ़ाया

Dussehra Special Food: इन लजीज पकवानों से मनाएं विजय पर्व! जानें विजयादशमी के पारंपरिक व्यंजन