मां सरस्वती के स्वरूप की 5 विशेषताएं

Webdunia
बसंत पंचमी का पर्व विशेष रूप से मां सरस्वती की आराधना का पर्व होता है। इस दिन स्कूलों में, घरों और मंदिरों में वाग्वादिनी, बुद्धि‍प्रदायिनी मां सरस्वती के पूजन का अत्यधि‍क महत्व होता है। जानिए मां सरस्वती के स्वरूप की यह 5 विशेषताएं - 
 
1 विष्णुधर्मोत्तर पुराण के अनुसार मां सरस्वती का वाग्देवी स्वरूप चार भुजाओं से युक्त और आभूषणों से सुसज्जि‍त बताया गया है। मां का वर्ण श्वेत और उनका रूप सौम्य है।

2 ब्राम्हण ग्रंथों के अनुसार मां सरस्वती ब्रम्हस्वरूपा, कामधेनु और समस्त देवों की प्रतिनिधि‍ हैं, जो विद्या, बुद्धि‍ और ज्ञान की देवी हैं। मां सरस्वती की कृपा से ही संसार के समस्त प्राणि‍यों को बुद्धि‍ की प्राप्ति होती है।
 
3 स्कंद पुराण में मां सरस्वती के स्वरूप को कमल के आसन पर सुशोभि‍त, जटायुक्त, माथे पर अर्धचंद्र को धारण किए हुए, नील ग्रीवा और तीन नेत्रों से युक्त बताया गया है।

4 मां सरस्वती का वाहन हंस है, जिसके कारण इन्हें हंसवाहिनी कहा जाता है। कहीं-कहीं पर मां सरस्वती का स्वरूप मयूर अर्थात मोर पर सवार भी दिखाया गया है, जो मधुर वाणी का प्रतीक माना जाता है।
 
5 मां सरस्वती सूक्ष्म और अदृश्य रूप में मनुष्य की जिव्हा पर विराजती हैं। जिस समय जिव्हा पर सरस्वती का वास होता है, उस समय कही गए शब्द हमेशा सत्य होते हैं।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य कर्क संक्रांति कब रहेगी, क्या है इसका महत्व?

क्या 12 ही महीने बर्फ से ढका रहता है बाबा अमरनाथ का शिवलिंग? जानिए हिम शिवलिंग के रहस्य

श्रावण माह में इस बार कितने सोमवार हैं और किस तारीख को, जानिए

वर्ष 2025 में कब से शुरू हो रहा है सावन माह का सोमवार, जानिए श्रावण मास डेट एंड पूजा टाइम

सावन मास में शिवजी की पूजा से पहले सुधारें अपने घर का वास्तु, जानें 5 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

कावड़ यात्रा 2025: यूपी सरकार ने कमर कसी, शिवभक्तों की कावड़ के साथ छेड़छाड़ पड़ेगी महंगी

09 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

09 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

डाउजिंग: अदृश्य शक्तियों द्वारा मार्गदर्शन

चाणक्य के अनुसार कौन होता है सच्चा गुरु? क्या हैं गुरु के गुण?