Hanuman Chalisa

वीरों का कैसा हो वसंत - सुभद्रा कुमारी चौहान

Webdunia
FILE

 

वीरों का कैसा हो वसंत?

आ रही हिमाचल से पुकार,

है उदधि गरजता बार-बार,

प्राची पश्चिम भू-नभ अपार,

 

सब पूछ रहे हैं दिग्‌-दिगन्त,

वीरों का कैसा हो वसंत?

फूली सरसों ने दिया रंग,

मधु लेकर आ पहुँचा अनंग,

 

वधु वसुधा पुलकित अंग-अंग,

हैं वीर वेश में किन्तु कन्त,

 

वीरों का कैसा हो वसंत?

 

भर रही कोकिला इधर तान,

मारू बाजे पर उधर गान,

है रंग और रण का विधान,

मिलने आए हैं आदि अंत,

 

वीरों का कैसा हो वसंत?

 

गल बाहें हों या हो कृपाण,

चल चितवन हो या धनुषबाण,

हो रस विलास या दलित त्राण,

अब यही समस्या है दुरंत,

 

वीरों का कैसा हो वसंत?

 

कह दे अतीत अब मौन त्याग

लंके तुझमें क्यों लगी आग?

ऐ कुरुक्षेत्र! अब जाग जाग,

बतला अपने अनुभव अनन्त!

 

वीरों का कैसा हो वसंत?

 

हल्दी घाटी के शिला खंड,

ऐ दुर्ग सिंहगढ़ के प्रचंड,

राणा सांगा का कर घमंड,

दे जगा आज स्मृतियां ज्वलंत,

 

वीरों का कैसा हो वसंत?

 

भूषण अथवा कवि चन्द नहीं,

बिजली भर दे वह छंद नहीं,

है कलम बंधी स्वच्छंद नहीं,

फिर हमें बतावे कौन हंत!

 

वीरों का कैसा हो वसंत?


Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Rambha Teej 2026: रम्भा तीज व्रत का क्या है महत्व, उपवास की विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान