Hanuman Chalisa

वसंत पंचमी : वसंत का आगमन काल

अंजू निगम
माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी से ऋतुओं के राजा वसंत का आंरभ हो जाता है अत: इसे ऋतुराज वसंत के आगमन का प्रथम दिन माना जाता हैं। मां सरस्वती के वंदन का दिन है यह वसंत का प्रथम दिन, यानि वसंत पंचमी।


प्रकृति अपने नए आवरण में दिखने लगती है, अपना पुराना आवरण उतार कर। वृक्षों के पुराने पत्ते झड़ने लगते हैं। नए गुलाबी रंग के पल्लव अवलोकित होने लगते हैं। यह दिन ज्ञान एवं  बुद्धि की देवी मां सरस्वती की आराधना का दिन है।
 
वसंत पंचमी के दिन आम तौर पर पीले वस्त्र पहन कर ही पूजा करने का विधान हैं। इस पूजा में अग्र भाग में गणेश जी की स्थापना एवं पृष्ठ भाग में वंसत(जौ व गेहूं की बाली के पुंज को जल से भरे कलश में डंठल सहित) स्थापित किया जाता हैं।
 
अग्र भाग में स्थापित गणेशजी का पूजन करने के पश्चात् पृष्ठ भाग में वसंत पुंज द्वारा रति और कामदेव का पुजन किया जाता हैं। कहा जाता है कि रामदेव को फल, पुष्प अर्पित करने से गृहस्थ जीवन सुखमय रहता है। सामान्यतः हवन में केसर या हल्दी युक्त हलवे की आहुति दी जाती है।
 
वसंत पंचमी के दिन किसान नए अन्न में गुड़ और घी मिलाकर अग्नि को अर्पित करते हैं। दो अच्छी फसल होने का आग्रहसुचक होता हैं। इस दिन केसरयुक्त या गुड़ मिला कर मीठे चावल बनाने का भी प्रचलन है।
 
इस दिन गणेशजी, सूर्य, विष्णु तथा महादेव का पूजन करने के बाद वीणा वादिनी सरस्वती मां के पूजन का विधान है। मां सरस्वती हम सब पर बुद्धि, विद्धया का आशीव आशीर्वाद दें, ताकि जीवन-पथ पर हम सहज रुप से अग्रसर हो सके।                       
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

हनुमान जयंती 2026: इस दिन ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, उपाय से दूर होंगे शनि-मंगल के सभी कष्ट

Hanuman jayanti 2026: हनुमान पूजा सामग्री, विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, मंत्र, प्रसाद, चालीसा, कथा और लाभ

हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं और स्टेटस, देखते ही खुश हो जाएगा मन

पुण्यतिथि विशेष: गुरु हरि किशन कौन थे, जानें 'बाल गुरु' का सिख धर्म में योगदान

अगला लेख