Hanuman Chalisa

फेंगशुई : क्या करें कि आपकी लोकप्रियता बढ़े

सम्मान बढ़ाने के महत्वपूर्ण फेंगशुई टिप्स

मनीषा कौशिक
आप अपने घर या दफ्तर के दक्षिणी हिस्से का पता कम्पास के जरिए लगा सकते हैं। यहां कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए जा रहे है, जिसे प्रयोग कर आप दक्षिणी क्षेत्र के प्रभाव को बढ़ाकर लंबे समय तक वास्तविक सक्रियता प्राप्त कर सकते हैं।

FILE
* अपने लिविंग रूम की दक्षिणी दीवार को लाल रंग से पेंट करवा लें और रोशनी बनाए रखें। या फिर आप लाल पेंटिंग की कुछ तस्वीरें या लाल रंग की पृष्ठभूमि वाली कोई पेंटिंग को भी दीवार पर टांग सकते हैं। आप इस क्षेत्र को कुछ मोमबत्तियों से रोशन कर सकते हैं, जो एक शक्तिशाली ऊर्जा का संचार करेगा।

* अपने सभी शैक्षणिक सर्टिफिकेट और डिग्रियों को दक्षिणी हिस्से में रखें।

* दक्षिण दिशा का संबंध अंक 3 और 9 से है, इसलिए आप दक्षिणी हिस्से में जब तस्वीरें या पेंटिंग लगाएं तब उन्हें 3 या 9 के समूह में रखें। आप इन तस्वीरों को लाल रंग के फ्रेम में लगाकर अपनी ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।

* आपको इस दिशा में कुछ सहयोगी तत्वों का भी इस्तेमाल करना जरूरी है। यदि आप लाल रंग के इस्तेमाल करने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं, तो इसकी जगह हरे या भूरे रंग का चयन कर सकते हैं। इन रंगों का संबंध लकड़ी, आग या इनसे संबंधित तत्वों से है।

अगले पेज पर : लाल फूलों वाले पौधे क्यों हैं जरूरी?


FILE

* अपने बगीचे के दक्षिणी हिस्से में लाल फूलों वाले कुछ पौधे लगाएं या उनके गमले रखें। आप उन पौधों के पास रोशनी के लिए दीपक रख सकते हैं।

इन पौधों को घर के भीतर रखना भी अच्छा होगा। यदि आपके पास गार्डन नहीं है तब ऐसा घर के भीतरी हिस्से में भी किया जा सकता है।

* पक्षियों से सामान्यतः शुभ संदेश आने के संकेत मिलते हैं।

FILE
इसलिए आप घर के दक्षिणी हिस्से में पक्षियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि पक्षियों को रखना संभव नहीं है तो मोर के पंखों को नौ के समूह में रखा जा सकता है।

* सकारात्मक ऊर्जा के लिए मधुर झंकार देने वाली वस्तु को घर के प्रवेश द्वार पर टांग सकते हैं। वह बांस का हो सकता है, जिसमें पांच से ज्यादा छड़ें होनी चाहिए। ध्यान रहे छड़ों की संख्या पांच नहीं होनी चाहिए, क्योंकि अंक पांच नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बाबा वेंगा भविष्यवाणी 2026: महायुद्ध, आर्थिक संकट और सोने के दाम? जानें बुल्गारियाई भविष्यवक्ता की 4 सबसे बड़ी चेतावनियां

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Money Remedy: घर के धन में होगी बढ़ोतरी, बना लो धन की पोटली और रख दो तिजोरी में

Margashirsha month: धर्म कर्म के हिसाब से मार्गशीर्ष महीने का महत्व और मोक्ष मार्ग के उपाय

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: साल खत्म होते-होते इन 4 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

सभी देखें

नवीनतम

Saptahik Rashifal: साप्ताहिक राशिफल, नवंबर 2025: जानें किस्मत, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का सटीक भविष्यफल

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या के उपायों से जीवन में बनेगा एक नई शुरुआत का संयोग, जानें 8 प्रमुख उपाय

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर शीघ्र शादी और उत्तम वैवाहिक जीवन के लिए 8 अचूक उपाय

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल