chhat puja

Vastu Tips : वास्तु के अनुसार इन 4 जगहों पर नहीं रहना चाहिए, जिंदगी हो जाती है बर्बाद

WD Feature Desk
मंगलवार, 23 अप्रैल 2024 (15:17 IST)
Vastu tips: हिन्दू पुराणों और वास्तु शास्त्र में कुछ जगहों पर एक सभ्य व्यक्ति को नहीं रहना चाहिए। यदि वह वहां रहता है तो निश्‍चित ही उसके जीवन और भविष्‍य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। यदि आप गलत जगह रह रहे हैं तो अच्छे भविष्य की आशा मत कीजिये। ऐसी 4 जगहें हैं जहां रहने से जिंदगी बर्बाद हो सकती है।
 
1. अवैध गतिविधियों वाली जगह- यदि आपके घर के आसपास मदिरालय, जुआघर, वेश्यालय, मांस-मच्छी की दुकान या इसी तरह की किसी भी प्रकार की अनैतिक-अवै‍ध गतिविधियां संचालित होती है तो वहां कतई न रहें। भले ही आप मांसाहारी हों फिर भी आप वहां नहीं रहें। ऐसी जगह आपके जीवन में कभी शांति नहीं रहने देगी। इससे आपके और आपके बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक असर होगा। इन जगहों पर अपराधी, तामसिक और नकारात्मक किस्म के लोगों का आवागमन अधिक होता रहता है। इससे घर पर संकट के बादल कभी भी मंडरा सकते हैं। बेहतर भविष्य के लिए या तो ऐसी अवैध गतिविधियां बंद करवाएं या वह जगह छोड़ दें।
 
2. शोर मचाने वाली दुकान या फैक्ट्री- यदि आपके घर के आसपास ऑटो गैराज, यंत्र निर्माण का कार्य, फर्नीचरादि बनाने का कार्य, पत्थर तराशने का कार्य आदि होता है या इसी तरह के शोर उत्पन्न करने वाले किसी भी प्रकार की दुकान हो, तो यह भी आपके लिए परेशानी की जगह है। इससे घर के सदस्यों को परेशानी बनी रहेगी। वर्तमान युग में हर कोई अपने घर में ही संगीतशाला, नृत्यशाला और किसी भी तरह की दुकान खोलने लगा है जोकि दूसरे रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। मेन रोड़ के अधिकतर घर अब दुकानों में बदल गए हैं। शहर में रहवासी क्षेत्र तो अब कम ही बचे हैं। लोग आपत्ति नहीं लेते इसलिए यह सब चलता रहता है और अंतत: दूसरों के कारण आपका जीवन दुखदाई हो जाता है।
3. सुनसान जगह पर नहीं हो घर- दो तरह के सुनसान होते हैं एक मरघट की शांति वाले और दूसरे एकांत की शांति वाले। कई लोग एकांत में रहना पसंद करते हैं। इसके चलते वे सुनसान में रहने चले जाते हैं। भविष्य पुराण अनुसार आपका घर नगर या शहर के बाहर नहीं होना चाहिए। गांव या शहर में रहना ही तुलनात्मक रूप से अधिक सुरक्षित होता है। यदि घर बहुत सुनसान स्थान पर या शरह-गांव के बाहर होगा तो जब भी आप घर से बाहर कहीं जाएंगे उस दौरान आपके मन और मस्तिष्‍क में घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। यह तो आप भी जानते होंगे कि सभी सुनसान स्थान पर अपराधी आसानी से अनिष्ट संबंधी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। दूसरी बात यदि शहर से दूर घर है तो रात-बिरात आने जाने में भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, भले ही आपके पास कार या बाइक हो। तीसरा यह कि सुनासन जगह पर राहु का वास होता है जो जीवन में अचानक से होने वाली घटनाओं को अंजाम देता है या भूत प्रेत जैसी शक्तियों को सक्रिय करता है।
 
4. दबंगों और प्रख्‍यात लोगों से दूर रहें- भविष्य पुराण अनुसार जहां राजा या उनके सेवक निवास करते हैं, वहां घर नहीं बनाना चाहिए। अगर राजा के सेवकों के साथ किसी बात पर विवाद हो जाए तो ऐसे लोग अपने प्रभाव से आपका अहित कर सकते हैं। दूसरी बात राजा के महल के पास भी घर नहीं बनाना चाहिए। चूंकि महल में अनेक विशिष्ट लोग आते जाते रहते हैं। इससे घर के सदस्यों का जीवन बाधित हो सकता है। हालांकि आजकल राजा और उनके सेवकों के रूप बदल गए हैं अब उनकी जगह नेताओं और गुंडों ने ले ली है। बहुत अधिक अति विशिष्‍ठ अधिकारी भी आपको छोटा समझकर आपके लिए परेशानी खड़ी करता रहेगा। इसीलिए अच्छा होगा की दबंगों और प्रख्यात या कुख्‍यात लोगों से दूरी ही बनाएं रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Guru Nanak Jayanti: 2025 में गुरुपर्व कब है?

Dev uthani ekadashi puja: देवउठनी एकादशी पर चौकी कैसे बनाएं

Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी की पूजा और तुलसी विवाह की संपूर्ण विधि

Tulsi vivah 2025: देव उठनी एकादशी पर क्यों करते हैं तुलसी विवाह?

Dev diwali 2025 date: देव दिवाली कब है, क्या करते हैं इस दिन, क्या है इसका महत्व

सभी देखें

नवीनतम

Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर 5 जगहों पर करें दीपदान, देवता स्वयं करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान

Shukra gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क

Guru gochar 2025: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, चमक जाएगी किस्मत

Dev Uthani Ekadashi Wedding Muhurat: देव उठनी एकादशी 2025 विवाह मुहूर्त है या नहीं?

Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी 1 नवंबर को है या कि 2 नवंबर 2025 को है? सही डेट क्या है?

अगला लेख