क्या आप जानते हैं फेंगशुई के लाल रिबन में बंधे 3 सिक्कों का राज

Webdunia
तीन चीनी सिक्कों को आप बाजार में आसानी से देख सकते हैं। इन्हें आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई में ऐसी मान्यता है कि किसी क्षेत्र में हम जैसी वस्तुओं को रखते हैं, उसकी ऊर्जा स्वयं को उन वस्तुओं की प्रकृति के अनुरूप ढाल लेती है। 
 
तीन चीनी सिक्कों को आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। इन सिक्कों के बीच में एक चौकोर छिद्र होता है जिसके एक ओर चार व दूसरी ओर दो लिपि प्रतीक बने होते हैं। एक लाल रिबन में ये एकसाथ इस प्रकार बंधे होते हैं कि समान प्रतीकों वाला इनका सिरा एक ओर ही रहता है। 
 
सिक्के के जिस‍ सिरे पर चार लिपि-प्रतीक बने होते हैं, उसे यांग यानी सकारात्मक व जिस सिरे पर दो लिपि-प्रतीक बने होते हैं, उसे यिन या नकारात्मक ऊर्जा वाला सिरा कहा जाता है। 

 
यह सावधानी रखनी चाहिए कि इसका सकारात्मक सिरा सदैव ऊपर की ओर ही रहे। इन सिक्कों को तिजोरी में रखने से आर्थिक समृद्धि मिलती है। इन्हें पर्स, दुकान के गल्ले, तिजोरी, बैंक लॉकर आदि में भी रखा जा सकता है। 
 
इन सिक्कों को यदि घर के मुख्य द्वार के हैंडल में अंदर की ओर इस तरह से बांधा जाए कि यांग ऊर्जा वाला सिरा घर के भीतर की ओर व यिन ऊर्जा वाला सिरा दरवाजे की ओर रहे, तो ये आर्थिक संपन्नता लाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु ग्रह अस्त, 4 राशियों को रहना होगा 9 जुलाई तक संभलकर

ज्ञान की ज्योति: भारतीय अध्यात्म और परंपरा का संगम, पढ़ें रोचक जानकारी

भारतीय परंपरा में ध्यान के 10 विभिन्न स्वरूपों को जानें

कब है मिथुन संक्रांति, क्या है इसका महत्व?

जाति जनगणना: मुगल और अंग्रेजों ने इस तरह जातियों में बांटा था हिंदुओं को

सभी देखें

नवीनतम

14 जून 2025 : आपका जन्मदिन

14 जून 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

कृष्णपिंगला संकष्टी चतुर्थी कब है, कैसे करें यह व्रत, जानें पूजन के मुहूर्त, विधि और महत्व

अहमदाबाद प्लेन क्रैश का क्या 9 नंबर से है कोई गहरा नाता ? अंकशास्त्र से जानें मंगल के इस साल 2025 के कुछ रहस्य

भविष्यवाणी: ईरान में होगा तख्तापलट, कट्टरपंथी खामेनेई की ताकत का होगा अंत!

अगला लेख