Vastu Tips : तुलसी के पास इन पांच चीजों को रखने से आप हो जाएंगे कंगाल

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023 (17:42 IST)
Vastu Astro Tips : तुलसी के पौधे की देखरेख बहुत ही सावधानी से करना होती है। तुलसी में जल न कम और न ही ज्यादा डालें। रविवार और एकादशी के दिन न जल डालें और न पत्ते तोड़ें। वह महिलाएं तुलसी माता से दूर रहें जिन्हें पीरियड चल रहे हैं। तुलसी माता के आसपास वस्त्रों को ना सुखाएं। इसी तरह यदि 5 वस्तुएं तुलसी के पास रखी तो आप कंकाल हो सकते हैं।
 
1. झाड़ू : तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र होता है इसलिए तुलसी के पौधे के पास झाडू कतई नहीं रखना चाहिए। झाड़ू का उपयोग सफाई करने के लिए किया जाता है। झाड़ू नहीं रखने का एक कारण यह भी है कि इसमें कई तरह के बैक्टीरिया हो सकते हैं जो तुलसी के पौधे को खराब कर सकते हैं। मान्यता अनुसार इससे घर में कंगाली आ जाती है।
 
2. जूते चप्पल : माता तुलसी को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। उनके आसपास जूते चप्पल रखने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं। वैसे भी जूते और चप्पल शनि ग्रह और राहु का प्रतीक हैं। मान्यता अनुसार इनका तुलसी के पास होने से घर में कंगाली आ जाती है।
 
3. शिवलिंग : तुलसी के पास शिवलिंग को नहीं रखा जाता है इसके दो कारण है। पहला तो यह कि तुलसी श्रीहरि विष्णु की प्रिया है और दूसरा यह कि पूर्व जन्म में तुलसी जलंधर नाम के एक असुर की पत्नि थीं। इस जलंधर का शिवजी ने वध कर दिया था। इसीलिए तुलसी के पास शिवलिंग या शिवजी की मूर्ति को नहीं बल्कि शालिग्राम को रखते हैं।
4. कांटेदार पौधे : तुलसी माता के आसपास कांटेदार पौधे नहीं रखते हैं। जैसे कैक्टस, एलोवेरा या अन्य कोई पौधा। इन पौधे से नकारात्मकता फैलती है और घर में कंगाली आ जाती है।
 
5. कूड़ादान : तुलसी के पास कूड़ादान रखने की भूल न करें अन्यथा हमेशा कंगाल बने रहेंगे या कर्ज में डूबे रहेंगे। इससे घर में दरिद्रता आती है। तुलसी का पौधा बहुत पवित्र होता है इसलिए इसे गंदगी से बचाकर रखें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Calendar : नए सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त हिन्दी में (23 से 29 जून 2025)

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 22 जून का समय, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

22 जून 2025 : आपका जन्मदिन

22 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून, जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन

अगला लेख