Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईशान दिशा में लगाएं ये 5 पौधे, बढ़ेंगी सुख-शांति और धन-समृद्धि

Advertiesment
Northeast direction
घर का ईशान कोण देवताओं का स्थान होता है। यहां पर जल की स्थापना करना, पूजा घर बनाना या कुछ खास किस्म के वृक्ष और पौधे लगाना ही उचित रहता है। यदि कुछ भी नहीं करना चाहते हैं तो इसे खाली और साफ-सुधरा रखना चाहिए। मुख्य द्वारा का होना अति उत्तम। यहां जानिए कि कौन से 5 पौधे लगाना चाहिए जिनसे घर में सुख-शांति और धन-समृद्धि बढ़ती है।
 
 
1.तुलसी : तुलसी का पौधा सबसे पवित्र होता है। अत: इसे उचित दिशा में ही लगाया चाहिए। वास्तु दोष को दूर करने के लिए तुलसी के पौधे को अग्नि कोण से लेकर वायव्य कोण तक के खाली स्थान में लगा सकते हैं। यदि खाली जमीन न हो तो गमलों में भी तुलसी लगा सकते हैं। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां सुख और शांति बनी रहती है।
 
 
2.केल : केले के पेड़ को ईशान या उत्तर में लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। यहां इस पौधे का अत्यंत शुभ फल मिलता है। यह पौधा साक्षार विष्णु और गणेश के समान है।
 
 
3.लटजीरा : इस अपामार्ग, चिरचिटा और आंधीझाड़ा भी कहते हैं। खेतों की बागड़ के पास, रास्तों के किनारे और झाड़ियों में इसे सरलता से पाया जा सकता है। कहते हैं कि इसका उचित रूप से सेवन करने से भूख और प्यास नहीं लगती। यह सकारात्मक ऊर्जा लिए हुए होता है।
 
 
4. पाकड़ : पाकड़ को संस्कृत में प्लक्ष, पर्कटी, जटी, पाखर, पाकर, पिलखन आदि नामों से जाना जाता हैं।

 
5. आंवला : ईशान कोण की वाटिका में हल्के फूलों वाले पौधे, बेल और लताएं और औषधीय गुणों वाले पौधे जैसे तुलसी, आंवला इत्यादि लगाए जाने चाहिए। मकान से कुछ दूरी पर ईशान में आंवला भी लगा सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईसाई धर्म : पाम संडे क्या है, जानिए 5 खास बातें