Good Luck Plant : ये पौधे घर में आते ही मिलने लगती हैं खुशियां, पूरी होती हैं ख्वाहिशें

Webdunia
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (18:39 IST)
Plant for happiness and wishes : पेड़ और पौधे हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करते हैं। ज्योतिष के अनुसार यह हमारे जीवन में सेहत और सकारात्मकता लाकर धन और समृद्धि के योग भी बनाते हैं। ऐसे ही कुछ पौधे की संक्षिप्त जानकारी जिनसे घर में खुशियां आती है और मनोकामना भी पूर्ण होती है। आओ जानते हैं 10 ऐसे ही प्लांटों की जानकारी।
 
1 मनी प्लांट : मान्यता है कि इस बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि बढ़ती है। मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है। इस दिशा के देवता गणेशजी हैं जबकि प्रतिनि‍धि ग्रह शुक्र हैं।
 
2 हरसिंगार: पारिजात के फूलों को हरसिंगार और शैफालिका भी कहा जाता है। यह वृक्ष जिस भी घर-आंगन में होता है, वहां हमेशा शांति-समृद्धि बनी रहती है। इसके फूल तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भरने की क्षमता रखते हैं।
 
3 लक्ष्मणा: लक्ष्मणा का पौधा भी धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। घर में किसी भी बड़े गमले में इसे उगाया जा सकता है। कहते हैं कि जिस किसी के भी घर में सफेद पलाश और लक्ष्मणा का पौधा होता है वहां धनवर्षा होना शुरू हो जाती है।
 
4 केले का पेड़ : समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। घर की चारदीवारी में केले का वृक्ष लगाना शुभ है। बृहस्पति ग्रह का कारक होने के कारण इसे ईशान कोण में लगाना शुभ है। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता है।
5. श्वेत अपराजिता: यह पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। संस्कृत में इसे आस्फोता, विष्णुकांता, विष्णुप्रिया, गिरीकर्णी, अश्वखुरा कहते हैं। श्वेत और नीले दोनों प्रकार की अपराजिता औषधीय गुणों से भरपुर है। श्वेत नहीं मिले तो नीली अपराजिता रखें।
 
6. क्रसुला ओवाटा : क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। यह सकारात्मक उर्जा का संचारण करता है। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार पर दाहिनी दिशा में रखना चाहिए या गैलरी में वहां रखें जहां से सूर्य का प्रकाश इस पर पड़े।
 
7. बैम्बू प्लांट : बैम्बू प्लांट अर्थात बांस का पौधा। भारतीय वास्तु शास्त्र में भी इसे पवित्र माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है। बांस को सुख, शांति और समृद्धि देने वाला माना गया है। घर के गमले में या लॉन में लगाया जाता है।  समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ा होता रहता है आप अपने जीवन में उतनी ही उन्नती करते जाते हैं।
 
8. मयूरशिखा : घर के गार्डन, गैलरी या घर के अंदर की सुंदरता बढ़ाने के लिए यह प्लांट लगाया जा सकता है क्योंकि यह डेकोरेटिव पौधा है। लेकिन इससे घर में खुशियां आती है। इससे घर के भीतर की नकारात्मकता समाप्त होती है। यह धन और समृद्धि को बढ़ाता है। यह भी मान्यता है कि इस पौधे को उचित दिशा में लगाने से पितृदोष, दुष्टात्मा, सर्पदोष आदि का निवारण भी हो जाता है।
Mayurshikha plant
9. नीम : नीम का पौधा नहीं होता लेकिन आप मीठी नीम को गमले में लगा सकते हैं जिसे कड़ी पत्ता कहते हैं। साथ ही घर की ऊंचाई से दोगुना दूर नीम का पेड़ उचित दिशा में लगाने से घर संकटों से बचा रहता है।
 
10. तुलसी : हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी इस दिशा में लगाने से अत्यंत शुभ फल मिलता है। तुलसी के पौधे को साक्षात माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुड़ी पड़वा से शुरू हो रही है 8 दिन की चैत्र नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानिए फल

चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना और कलश स्थापना क्यों करते हैं?

सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि ग्रह जाने वाले हैं मीन राशि में, 6 राशियों के जीवन में होगा कुछ बड़ा बदलाव

पर्स में रखी ये चीजें इंसान को बना देती हैं कंगाल, आज ही निकाल बाहर करें

चैत्र नवरात्रि पर IRCTC का वैष्‍णोदेवी स्पेशल टूर पैकेज, जानिए कम खर्च में कैसे जा सकते हैं माता रानी के दरबार में

सभी देखें

नवीनतम

22 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

22 मार्च 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Navsamvatsar 2082: सिद्धार्थ संवत्सर में सूर्य राजा, बुध धनेश, जानें कैसा होगा विश्व के लिए हिन्दू नववर्ष

चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि कैसे मनाते हैं, जानें 5 प्रमुख बातें

शनिश्चरी अमावस्या पर सूर्य ग्रहण और शनि के मीन में गोचर का दुर्लभ संयोग, गलती से भी न करें ये कार्य

अगला लेख