समुद्र से निकली ये 5 वस्तुएं हैं घर में तो हर दिन आएगी शुभता

अनिरुद्ध जोशी
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (15:27 IST)
Vastu Tips: पौराणिक इतिहास के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान समुद्र से 14 रत्न निकले थे। इन 14 रत्नों में से 5 रत्न ऐसे हैं जिन्हें घर में रखने से शुभता आती है और साथ ही सभी तरह के संकट दूर होकर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि बढ़ती है। आओ जानते हैं कि वास्तु और ज्योतिष शास्त्र इस संबंध में क्या कहता है और क्या होगा इन वस्तुओं को घर में रखने से।
 
हाथी की प्रतिमा : समुद्र मंथन के दौरान ऐरावत नाम का सफेद हाथी निकला था जिसे इंद्र ने अपने पास रख लिया था। घर में चांदी का हाथी रखने से जहां राहु एवं केतु के प्रकोप शांत होता है वहीं घर में सुख, शांति एवं समृद्धि आती है। चांदी का नहीं तो तांबे या पीतल का रख सकते हैं।
 
घोड़े की प्रतिमा : समुद्र मंथन से उच्चैःश्रवा नामक सफेद घोड़ा निकला था। घर में घोड़े की मूर्ति रखने से जीवन में सभी तरह की तरक्की मिलती है। सफलता के रास्ते में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होती है।
कलश : समुद्र मंथन के दौरान अंत में भगवान धन्वंतरि देव अमृत से भरा कलश लेकर निकले थे। देवता और असुरों के कारण कलश के अमृत की बूंदे जहां गिरी थी वहां कुंभ का आयोजन होता है। हिन्दू धर्म में तांबे या पीतल के कलश की घर में स्थापना करने से स्थाई रूप से धनलक्ष्मी का वास होता है और मंगल ही मंगल होता है। 
 
पारिजात का पौधा : यह भी समुद्र मंथन के दौरान निकला था जिसे इन्द्रदेव ने अपने लोक में रोपित कर दिया था। पारिजात का वृक्ष जिस किसी के भी घर के आसपास होता है समझों वहां लक्ष्मी का वास होता है। जीवन भर सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं रहता है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुड़ी पड़वा से शुरू हो रही है 8 दिन की चैत्र नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानिए फल

चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना और कलश स्थापना क्यों करते हैं?

सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि ग्रह जाने वाले हैं मीन राशि में, 6 राशियों के जीवन में होगा कुछ बड़ा बदलाव

पर्स में रखी ये चीजें इंसान को बना देती हैं कंगाल, आज ही निकाल बाहर करें

चैत्र नवरात्रि पर IRCTC का वैष्‍णोदेवी स्पेशल टूर पैकेज, जानिए कम खर्च में कैसे जा सकते हैं माता रानी के दरबार में

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए 24 मार्च का दिन, जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

24 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

24 मार्च 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Rashifal 2025: इस सप्ताह किन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल

Weekly Panchang 2025 : साप्ताहिक कैलेंडर हिन्दी में, जानें मार्च माह के अंतिम सप्ताह के शुभ मुहूर्त

अगला लेख