Vastu Tips : आग्नेय कोण का मकान, कर देता है काम तमाम, जानें इसका उपाय

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (15:01 IST)
south east facing house
Agni kon vastu dosh in hindi: पूर्व और दक्षिण के बीच की दिशा को आग्नेय कोण कहते हैं। यदि आपका मकान इस दिशा में बना है यानी उसका मुख्‍य द्वार और खिड़की इस दिशा में है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे अच्छा नहीं माना जाता है। आओ जानते हैं कि इससे क्या बड़े नुकसान हो सकते हैं और इस वास्तु दोष को दूर करने के क्या उपाय है।
ALSO READ: Vastu tips : यदि आपका मकान है नैऋत्य कोण में तो होंगे 5 बड़े नुकसान
आग्नेय मुखी मकान के नुकसान:
1. आग्नेय कोण के मुख्‍य द्वार वाले मकान के बारे में कहा जाता है कि यह बीमारी और गृहकलह पैदा करने वाला होता है।
 
2. दिनभर सूर्य का ताप घर में बने रहने से घर के भीतर का ऑक्सिजन लेवल कम हो जाता है। इससे घर के सदस्यों में चिढ़चिढ़ापन आ जाता है।
 
3. इस मकान के कारण सभी तरह की प्रगति रुक जाती है, लगातार आर्थिक हानि होती रहती है।
ALSO READ: घर में 10 तरह के वास्तु दोष से हो सकती है आकस्मिक मृत्यु
4. कुछ वास्तु शास्‍त्री मानते हैं कि अक्सर ऐसे मकान रहने के 9वें वर्ष में फल देना प्रारंभ करते हैं।
 
5. इस मकान में रहने वाले यदि कर्ज लेते हैं तो फिर वे कभी चुका नहीं पाते हैं। यहां रहने वाले लोग कर्ज में डूब जाते हैं।
 
6. यदि पूर्वी आग्नेय का विस्तार पूर्वाभिमुखी हो तो पुरुष संतति की मृत्यु होकर गृहस्वामी महिला होती है।
 
7. आग्नेय मकान के लिए यदि पूर्व-आग्नेय का मार्ग प्रहार हो तो पुरुष चरित्र भ्रष्ट होंगे ऐसे में महिलाओं को ही घर संभालना होता है।
 
8. अग्नि कोण काल पुरूष की बाई भुजा, घुटने एवं बाई नेत्र को प्रभावित करते हैं। अग्नि कोण में कोई दोष होतो गृहस्वामी की बाई भुजा एवं घुटने संबंधित समस्या खड़ी हो सकती है।
 
9. ऐसे भूखण्ड या मकान में परिवार की प्रथम सन्तान एवं महिलाओं पर विशेषरूप से बुरा प्रभाव पड़ता है।
आग्नेय कोण वास्तु दोष के उपाय:-
  1. यदि द्वार हटाकर कहीं ओर नहीं बनवा सकते हैं तो मकान के बाहर शेड लगाकर रखें। शेड ऐसा लगाएं कि दक्षिण का भाग पूरा ढक जाए। 
  2. दक्षिण के भाग में यदि जगह हो तो नीम का पेड़ लगा दें या गमले में नीम का पौधा लगाएं।
  3. रोज गोमाता को गुड़ रोटी खिलाए और चावल एवं चीनी दान करें।
  4. भवन के मुख्य द्वार के अंदर और बाहर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति अवश्य लगवाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या Nuclear की मौत मरेगा पाकिस्तान, जानिए भविष्यवाणी का सच

जेठ महीने में पड़ेंगे ये खास 4 त्योहार, व्रत रखने से मिलेंगे यह लाभ

नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा को लेकर कही थी बड़ी बात, क्यों पढ़ना चाहिए नियमित?

ज्येष्ठ माह के व्रत एवं त्योहार की लिस्ट

क्या ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन से हो चुकी है तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत, इस तारीख तक मिट जाएगा पाकिस्तान

सभी देखें

नवीनतम

18 मई 2025 : आपका जन्मदिन

18 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Vastu Tips: कामयाबी की ओर बढ़ते कदम: कार्यस्थल पर तरक्की पाने के 10 उपाय

अचला एकादशी व्रत से मिलते हैं ये 8 अद्भुत लाभ

18 मई को 18 साल बाद राहु का कुंभ और केतु का सिंह में गोचर, 5 दिसंबर 2026 तक होगी 5 बड़ी घटनाएं

अगला लेख