घर में सुख-समृद्धि लाता है एक्वेरियम, पढ़ें खास बातें...

Webdunia
* वास्तु-टिप्स की खास बातें आप भी जानिए... 
 
मछलियों के संबंध में यह भी प्रचलित है कि उन्हें अठखेलियां करते हुए देखने से जहां मानसिक शांति मिलती है, वहीं फेंगशुई शास्त्र कहता है कि मछली धन को आकर्षित करती है और किसी भी आपदा को अपने ऊपर ले लेती है। 
 
वास्तु-फेंगशुई के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम रखने से सुख-समृद्धि आती है। अत: घर में एक्वेरियम रखते समय ध्यान रखने योग्य बात यह है कि अपने घर में एक छोटे से एक्वेरियम में सुनहरी मछलियां पालना सौभाग्यवर्धक होता है। फेंगशुई में मछली को सफलता व व्यवसाय में बढ़ोतरी का प्रतीक माना जाता है। अत: इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि एक्वेरियम में 8 मछलियां सुनहरी और एक काले रंग की ही होनी चाहिए। 
 
एक्वेरियम की खास बातें - 
 
* एक्वेरियम को रखते समय यह बात हमेशा ध्यान में रखें कि एक्वेरियम को कभी भी मुख्य द्वार के समीप नहीं रखना चाहिए। 
 
* उत्तर-पूर्व क्षेत्र में एक्वेरियम रखना बहुत शुभ रहता है। यह जगह धन और संपदा तथा समृद्धिदायक मानी गई है। 
 
* यह जल तत्व का प्रतीक भी है। 
 
* यह आपके घर में समृद्धि, संपत्ति, सफलता और पारिवा‍रिक प्रेम भी में वृद्धि करता है।
 
* एक्वेरियम को वास्तुशास्त्र के अनुरूप तैयार किया जाना शुभ माना जाता है। ऐसा एक्वेरियम घर में रखने से जहां घर की अशांति दूर होती है, वहीं कोई भी दुर्घटना हो या किसी पारिवारिक सदस्यों पर कोई छोटी-बड़ी मुसीबत आने वाली तो तब भी एक्वेरियम की मछलियां वह आपदा अपने ऊपर ले लेती हैं और अपने परिवार के सदस्यों के जीवन को सुरक्षित रखने का कार्य करती हैं। 
 
* अगर कोई मछली मर जाती है तो माना जाता है कि घर के परिवार के किसी सदस्य पर आने वाली कोई मुसीबत वह अपने साथ ले गई।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान, जानें उपाय

Sabse bada ghanta: इन मंदिरों में लगा है देश का सबसे वजनी घंटा, जानें क्यों लगाते हैं घंटा

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Weekly Calendar 2024 : 29 अप्रैल से 05 मई, जानें नवीन सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के घर आज आएंगी अपार खुशियां, पढ़ें 28 अप्रैल का दैनिक राशिफल

28 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

28 अप्रैल 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Astrology: कब मिलेगा भवन और वाहन सुख, जानें 5 खास बातें और 12 उपाय

अगला लेख