Hanuman Chalisa

12 Vastu tips : कैसे और किस रंग के होने चाहिए घर के परदे

अनिरुद्ध जोशी
घर में दरवाजे और खिड़खियों में पर्दे लगाते हैं। कई बार हम वास्तु के अनुसार नहीं बल्कि सुंदर पर्दे देखकर ही पर्दे लगा लेते हैं फिर भले ही वह ब्लैक एंड वाइट में डिजाइन वाले पर्दे ही क्यों ना हो। पर्दों का भी वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व बताया गया है। दरवाजे और खिड़की किस दिशा में है उस दिशा को ध्यान रखकर भी कलर का चयन किया जाता है। आओ जानते हैं कि वास्तु अनुसार कैसे पर्दे होना चाहिए।
 
 
1. गाढ़े रंग में मोटे कपड़े के पर्दे तब लगाना चाहिए जबकि दक्षिण दिशा में खिड़की या दरवाजा हो। यहां लाल, गहरा हरे रंग का उपयोग कर सकते हैं। 
 
2. नैऋत्य कोण में हल्का गुलाबी या नींबू जैसा पीले रंग के पर्दे लगा सकते हैं। यदि दक्षिण का प्रभाव ज्यादा है तो लाल और गहरे हरे रंग का प्रयोग कर सकते है। 
 
3. ईशान दिशा के खिड़की दरवाजे में मोटे पर्दे नहीं होना चाहिए यहां हल्के या पतले कपड़े के पर्दे होना चाहिए। रंगों में हल्का पीला, नारंगी, सफेद, क्रीम, गुलाबी जैसे साफ्ट रंग होना चाहिए। हरा, नीला और बैंगनी रंगे के पर्दे भी लगा सकते हैं। 
 
4. उत्तर दिशा में स्काई ब्लू या सफेद रंग के पतले पर्दे लगा सकते हैं। 
 
5. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा में या बच्चों के अध्ययन कक्ष में हरे रंग या मिंट ग्रीन के पर्दे लगाना अच्छा माना जाता है।
 
6. पश्‍चिम दिशा में सफेद और नीले रंग के पर्दे लगा सकते हैं। 
 
7. आग्नेय कोण में खिड़की या दरवाजा है तो पीले या नारंगी रंग के पर्दे लगा सकते हैं। कुछ परिस्थिति में लाल रंग, मेहरून, कैमल ब्राउन व सिंदूरी रंग का परदा भी लगा सकते हैं। 
 
8. वायव्य कोण में हल्का नीला, स्लेटी व बैंगनी रंग का परदा लगा सकते हैं। 
 
9. सुंदरता के लिए आप डबल परदे भी लगा सकते हैं। यानी नेट के झीने सफेद रंग के परदे और उसके साथ जॉर्जेट के परदे। इससे जहां लुक में भी बदलाव आएगा, वहीं कमरा हवादार भी बना रहेगा।
 
10. पर्दों के लिए बाजार में खूबसूरत क्लिप्स भी मिलते हैं। दीवारों से मिलते-जुलते कलर में या फिर पर्दे से एक शेड हल्का या एक शेड डार्क के क्लिप्स सजाएं। पर्दों पर अलग से कांच की पतली रंगबिरंगी नलियां पिरो कर लगाने से घर खूबसूरत लगेगा।

 
11. राजस्थानी या गुजराती हैंडवर्क से सजे हाथी, घोड़े, चि‍ड़िया, कांच, गुड़िया, कोड़िया, कठपुतली आदि से भी पर्दे पर साजसज्जा की जा सकती है। आर्टिफिशियल फूलों की सुंदर और सजीव बेलें भी पर्दे के साथ लटकाई जा सकती है।
 
12. बेडरूम में गुलाबी, क्रीम, सफेद, नारंगी या पीले रंग के परर्दे ही उपयोग करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

01 June Birthday: आपको 1 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 मई, 2026)

31 May Birthday: आपको 31 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय