Festival Posters

Vastu tips : घर की किस दीवार पर होना चाहिए कौनसा कलर?

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (17:45 IST)
Vastu Shastra for wall color : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के भीतर की दिशाओं की दीवारों पर किया गया रंग बहुत महत्वपूर्ण होता है। किसी दिशा में कौनसा रंग किया गया है इससे सेहत और मन पर प्रभाव पड़ता है साथ ही यह भविष्य को भी प्रभावित करता है। अच्‍छी और बुरी घटना एवं दुर्घटनाओं को भी यह आकर्षित करता है। इसलिए यह जरूर जाने की दीवारों पर कौनसा रंग होना चाहिए।
 
नोट : काला, कत्थई, भूरा, मटमेला, डार्क लाल, कॉफी कलर, बैंगनी और जामुनी रंग का उपयोग न करें। इसी के साथ ही आग्नेय कोण, दक्षिण भाग और नैऋत्य कोण में किसी भी रंग का चयन करने से पहले एक बार किसी वास्तु शास्त्री से जरूर सलाह लें।
ALSO READ: वास्तु और ज्योतिष के अनुसार सिरहाने इन 5 चीजों में से एक वस्तु रखें
1. उत्तर : उत्तर की दीवार या दिशा में हरे रंग का उपयोग करते हैं। यहां पीला और लाल रंग का उपयोग नहीं करें।
 
2. पूर्व :  ऑफ वाइट या  सफेद रंग का उपयोग कर सकते हैं। मिल्की वाइट, पीला, लाल, ग्रे रंग का उपयोग नहीं करें।
 
3. दक्षिण : दक्षिण दिशा की दीवार पर पीला या ऑफ वाइट रंग का उपयोग कर सकते हैं। 
 
4. पश्‍चिम : पश्चिम दिशा की दीवार को नीले रंग का रखना उत्तम माना जाता है। हरा और ला रंग नहीं कराएं। 
 
5. ईशान कोण :  ईशान कोण की दिशा को उत्तर पूर्व कहते हैं इस भाग में पीला रंग या हल्का नारंगी करवाना चाहिए. 
 
6. आग्नेय कोण :  बादामी या गुलाबी रंग से दीवार को रंगा जा सकता है। ऑफ वाइट या ऑरेंज भी कर सकते हैं। 
ALSO READ: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार सेप्टिक टैंक कहां बनाएं
7. नैऋत्य कोण : नैऋत्य अर्थात दक्षिण पश्चिम दिशा के भाग के लिए हरा व ग्रे रंग सुझाया गया है। 
 
8. वायव्य कोण : वायव्य कोण उत्तर पश्चिम दिशा कहलाती है जहां के लिए सफेद व आसमानी रंग वास्तु सम्मत होता है।
ALSO READ: वास्तु के अनुसार ईशान कोण का है मकान तो होंगे 10 चमत्कारिक फायदे
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Kartik maas 2025: कार्तिक मास के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Bhai dooj 2025: भाई दूज का पर्व कैसे मनाते हैं जानिए संपूर्ण विधि

Bhai dooj 2025: आरती की थाली मैं सजाऊं, कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाऊं... इन संदेशों को भेजकर मनाइए भाईदूज का पर्व

Diwali 2025: धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, अन्नकूट, गोवर्धन और भाई दूज की पूजा के शुभ मुहूर्त

Diwali Weekly Horoscope: दिवाली का साप्ताहिक राशिफल, जानें यह सप्ताह किन राशियों को देगा अपार धन और सफलता का वरदान

सभी देखें

नवीनतम

Surya gochar 2025: सूर्य के तुला राशि में होने से 4 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 अक्टूबर, 2025)

23 October Birthday: आपको 23 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 अक्टूबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Chhath puja 2025: छठ पूजा की संपूर्ण सामग्री और विधि

अगला लेख