वास्तु दोष दूर करने के उत्तम उपाय...

भाग्य बदलने वाला कीट सिसाडा

Webdunia
ND

वर्तना म यु ग मे ं ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र, टैरो कार्ड, योग, अध्यात्म की तरह फेंगशुई को भी जनमानस ने अपनाना शुरू कर दिया है। चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार ऊर्जा के प्रवाह को जल सीमा रोकती हुई वायु के प्रभाव को नष्ट कर देती है। ये दोनों प्रकार के प्राकृतिक प्रभाव वाले पदार्थ प्राणियों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

जल बिना मानव जीवन की संभावना नहीं हो सकती अतः ये दोनों ऊर्जा तत्व चीनी शास्त्र में फेंगशुई के नाम से जाते हैं। फेंगशुई का शाब्दिक अर्थ होत ा ह ै हवा एवं पानी।

फेंगशुई में भवन, आवास, कार्यालय, फैक्टरी आदि के अंदर एवं बाहर के वास्तु दोषों को दूर करने के अनेक उपाय उपलब्ध हैं। इनके अंतर्गत निम्न उपचारिक माध्यमों का उपयोग किया जाता है : -

भाग्य बदलने वाला कीट सिसाडा :- फेंगशुई में सिसाडा को अमर बनाने वाला माना जाता है। इसे बुरे समय या भाग्य को बदलने वाला कीट कहते हैं। फेंगशुई विशेषज्ञों के मुताबिक इसे अपने घर में आगे की दो टांगों के जरिए लाल रिबन के माध्यम से लटकाना शुभ है। सिसाडा को खुशी और युवावस्था का सिंबल माना जाता है। युवाओं को सलाह है कि वे इसे अपने कार्यस्थल के पास जरूर रखें।

FILE


पुराने ग्रंथों के अनुसार पूर्वी चीन में स्थित क्यूआई की रानी मृत्यु के बाद सिसाडा में तब्दील हो गई थी। इसके बाद से ही सिसाडा को 'द गर्ल क्यू आई' के नाम से जाना जाता है। इसको घर में रखने पर स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार कम से कम 7 सेंटीमीटर के आकार के सिसाडा को ही घर में लटकाना चाहिए।

मंगलकारी हाथियों का जोड़ा :- फेंगशुई में हाथी संतान संबंधी एवं मंगलकारी होते हैं। वैसे देखा जाए तो हिन्दू धर्म में गणेशजी का मुंह हाथी का है और वे मंगलकारी हैं अतः जो दंपति निःसंतान की स्थिति में हैं, वे हाथियों का जोड़ा बेडरूम में बिस्तर के पास रख सकते हैं। वैसे यह जोड़ा सुख-समृद्धि का भी प्रतीक है।

चीनी पद्धति में असरदार 'वू लू' : - फेंगशुई ने घर के हर कोने और हर शख्स का पूरा ध्यान रखने की कोशिश की है। इसी के चलते लड़कियों की बेहतर सेहत और लंबी उम्र के लिहाज से वू लू को बनाया गया है। चीनी पद्धति में वू लू को काफी असरदार माना जाता है। लौकी के आकार वाला यह प्रोडक्ट पुरातनकाल में यात्राओं के दौरान पानी रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

कुछ विशिष्ट चीनी लोगों को तो कब्र में वू लू के साथ ही दफनाया जाता था। लड़कियों के लिए बनाया गया यह पर्सनल वू लू देखने में सुंदर है। साथ लगे मोती इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल