Hanuman Chalisa

Fact Check: कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद 40 स्टूडेंट्स अस्पताल में भर्ती? जानिए वायरल खबर का पूरा सच

Webdunia
सोमवार, 18 जनवरी 2021 (11:34 IST)
देशभर में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण का महाअभियान शुरू हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दो दिनों में कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक न्यूज कटिंग वायरल हो गई। दावा किया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के बाद 40 छात्रों की हालत गंभीर हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

क्या है सच-

केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करने वाले PIB फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने ट्वीट कर इस फेक खबर के बारे में लोगों को जागरुक किया है।

पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने अपने ट्वीट में लिखा, "एक समाचार लेख का जिक्र करते हुए एक ट्वीट में दावा किया गया है कि COVID-19 वैक्सीन लगने के बाद 40 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दावा फेक है। प्रदर्शित समाचार लेख पुराना है और इसका भारत में चल रहे COVID-19 टीकाकरण अभियान से कोई संबंध नहीं है।"

वायरल न्यूज कटिंग से भी स्पष्ट है कि कानपुर में खसरा रूबेला वैक्सीन के टीकाकरण के दौरान तीन स्कूलों के 40 से अधिक बच्चों में चकत्ते, बुखार, सिरदर्द और पेट दर्द जैसे मामूली साइडइफेक्ट्स पाए गए थे। इसके बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि आधे से ज्यादा बच्चे दो घंटे के अंदर ही फिट हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। बाकी बच्चों को भी ज्यादा परेशानी नहीं हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख