क्या सच है त्रिपुरा के CM बिप्लब देब की बात, बत्तखों के तैरने से बनता है ऑक्सीजन...

Webdunia
शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (11:49 IST)
अपने अजीबो-गरीब बयानों के लिए मशहूर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देब का एक और बयान इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जलाशयों में बत्तखों के तैरने से पानी में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। इतना ही नहीं बिप्लब देब ने कहा कि वो ये चाहते हैं कि सभी गांववालों को बत्तख बांटी जाए, क्योंकि बत्तख की वजह से किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया में उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

क्या कहा था मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने..

त्रिपुरा के कृत्रिम झील रुद्रसागर में नौका दौड़ के आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री बिप्लव देब ने कहा कि झील के किनारे रहने वाले मछुआरों को 50 हजार बत्तखों के बच्चे बांटे जाएंगे। जब बत्तख पानी में तैरती हैं तो जलाशय में ऑक्सीजन का स्तर अपने आप बढ़ जाता है। इससे ऑक्सीजन रिसाइकिल होता है। पानी में रहने वाली मछलियों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। इस तरह मछलियां तेजी से बढ़ती हैं और ऑर्गनिक तरीके से मत्स्यपालन को बढ़ावा मिलता है।

क्या सच में ऐसा संभव है..

जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि मुख्यमंत्री बिप्लव देब की इन बातों का वैज्ञानिक आधार भी है। इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन के वैज्ञानिक ए देबबर्मा ने बताया है कि मत्स्य पालन के साथ बत्तख पालन इंटीग्रेटेड फार्मिंग का हिस्सा है। बत्तख के पानी में तैरने से ऑक्सीजन का स्तर बना रहता है और मछलियों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है, जिससे उनकी बढ़वार अच्छी होती है। बत्तख का मल तालाब में जाता है, इससे भी मछलियों की वृद्धि होती है। यह कई अध्ययनों के जरिये साबित हुआ है।

मुख्यमंत्री बिप्लव देब के बयान पर छिड़े विवाद के बीच उनके ओएसडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के शोध में भी ये बात स्पष्ट हो चुकी है कि जब बतख तैरते हैं तो वायुमंडल से फॉस्फेट और दूसरे मिनरल की वजह से वॉटर बॉडी में ग्रीन एल्गी की बढ़ोतरी होती है और इसके जरिए पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रील्‍स, ब्‍यूटी पार्लर और दहेज के एंगल में उलझी निक्‍की भाटी की मौत की कहानी

मोदी जी! आपसे यह उम्मीद नहीं थी, आपने बंगाल के लोगों को चोर कहा

किसान ने धूमधाम से मनाया बछड़े का जन्मदिन, खुशी से झूम उठा गांव

कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल, धनखड़ जी अस्पताल में हैं या योग कर रहे हैं

क्‍लब में मिली लड़की के हनीट्रैप से ऐसे शिकार हुए भूपेंद्र रघुवंशी

सभी देखें

नवीनतम

Vaishno Devi landslide : वैष्णोदेवी लैंडस्लाइड में अब तक 34 लोगों की मौत, CM उमर ने पूछा- खराब मौसम की चेतावनी के बाद भी यात्रियों को क्यों नहीं रोका गया

UP : बरेली में शादी का झांसा देकर प्रभात उपाध्याय को बना रहे थे 'हामिद', मां ने पुलिस संग पहुंच रुकवाया खतना, पढ़िए क्या है पूरी कहानी

Mohan Bhagwat : डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, दबाव में व्यापार ठीक नहीं

US कर सकता है 25% अतिरिक्त टैरिफ की समीक्षा, भारत सरकार का क्या है एक्शन, किन सेक्टर्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Jio ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित ग्राहकों को दी राहत, अब प्लान्स में मिलेंगे ये फायदे

अगला लेख