क्या केंद्रीय कर्मचारियों को करना होगा 10 घंटे काम और नहीं मिलेगी शनिवार की छुट्टी, जानिए पूरा सच...

Webdunia
मंगलवार, 5 मई 2020 (11:21 IST)
कोरोना संकट और लॉकडाउन के चलते केंद्र ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्तों पर कैंची चलाई थी। इस बीच सोशल मीडिया पर अखबार की कटिंग तेजी से वायरल हो रही है। इस खबर के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक काम करना पड़ेगा और उनकी शनिवार की छुट्टी भी रद्द कर दी जाएगी।

क्या है वायरल खबर में-

एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक, ‘मोदी की सरकार में केंद्रीय कर्मचारियों को सुबह 9 से शाम 7 बजे तक काम करना पड़ेगा। शनिवार की छुट्टी भी खत्म हो जाएगी साथ ही काम के घंटे भी बढ़ सकते हैं। केंद्र सरकार के काम की गति बढ़ाने और वक्त पर पूरा करने के लिए मंत्रालयों और विभागों में काम करने के मौजूदा सिस्टम को पूरी तरह बदलने की पहल है।’

क्या है सच-

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल खबर को झूठा बताया है। PIB फैक्ट चेक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है- ‘दावा: कुछ खबरों के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक काम करना होगा। #PIBFactCheck: किया गया दावा झूठा है। केंद्र सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है, ना ही ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार कर रही है।’


सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख