Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 20 April 2025
webdunia

क्या प्रियंका गांधी ने बच्चों से पीएम मोदी के लिए अपशब्द भरे नारे लगवाए...जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच...

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोशल मीडिया वायरल
, गुरुवार, 2 मई 2019 (11:39 IST)
सोशल मीडिया पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बच्चों के साथ एक वीडिया काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रियंका गांधी के सामने कुछ बच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी बच्चों से पीएम मोदी के लिए अपशब्द भरे नारे लगवा रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चों ने जब मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, तो प्रियंका बड़े आश्चर्य से अपने मुंह को हाथ से ढक लेती हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘असभ्यता की हद। कल्पना कीजिए एक प्रधानमंत्री को कुछ लोगों से किस तरह के अपशब्द सुनने पड़ते हैं। लुटियंस वाले नाराजगी दिखाएंगे?’



सच क्या है?

दरअसल, प्रियंका गांधी मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में चुनाव प्रचार कर रही थीं, तब उन्होंने एक बच्चों के समूह से मुलाकात की, जो कांग्रेस के समर्थन में नारे लगा रहे थे। फिर वे बच्चे ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाने लगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार को लेकर इसी नारे के जरिये पीएम मोदी पर निशाना साधते रहे हैं।

पहले तो प्रियंका गांधी उनको देखकर मुस्कुरा रही थीं। लेकिन जैसे ही बच्चों ने पीएम मोदी को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, तो उन्होंने तुरंत बच्चों को रोका और कहा, ‘ये वाला नहीं। अच्छा नहीं लगेगा। अच्छे बच्चे बनो।’  इसके बाद बच्चे ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे।

कांग्रेस के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के नेशनल कन्वेनर सरल पटेल ने पूरा वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जब उत्तेजना में बच्चे पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अप्रिय शब्द बोलने लगे, तो प्रियंका गांधी जी ने उन्हें ऐसा बोलने से रोकते हुए अच्छे बच्चे बनने को कहा।’



वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि प्रियंका गांधी का वायरल वीडियो भ्रामक है। वायरल वीडियो प्रियंका द्वारा बच्चों को अपशब्द भरे नारे लगाने से रोकने से पहले ही खत्म हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटेन बना जलवायु को आपात स्थिति घोषित करने वाला पहला देश, अन्‍य देशों से की यह अपील