Hanuman Chalisa

क्या ॐ बोलने पर वाकई झरने का पानी फव्वारा बनकर ऊपर आता है...जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच...

Webdunia
गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019 (17:36 IST)
ॐ शब्द में अपार शक्ति है। इसका उच्चारण आपको मानसिक तथा शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखता है। कहा जाता है कि इसके जाप से ईश्वर को भी पाया जा सकता है। ॐ के ऐसे ही एक चमत्कारी शक्ति का दावा करता हुआ एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड में एक छोटा-सा झरना है, जहां ॐ बोलने पर पानी का फव्वारा निकलता है। दावा यह भी है कि पानी का फव्वारा सिर्फ ॐ बोलने पर ही निकलता है।

क्या है वायरल वीडियो में?

वायरल वीडियो में एक बच्ची दिख रही है। जब वह माइक में ॐ का उच्चारण करती है तो पानी का फव्वारा निकलता है, जो पास की पहाड़ी से भी ऊपर निकल जाता है। इस वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है-

‘थाईलैंड में एक पर्वत के नीचे पानी का एक छोटा झरना के बाजू वाले पर्वत पर ओम् (ॐ) का उच्चारण करते पानी का फव्वारा बनकर पर्वत से भी ऊपर तक उछलता है...ये किसी बौद्ध साधु संप्रदाय ने बनाया है...मुझे ये नहीं समझ में आता है कि ये ऐसे कैसे होता है? पानी का वजन+गुरुत्वाकर्षण से भी इतना ऊपर पानी सिर्फ आवाज के तरंग से कैसे जा सकता है? ये कोई वैज्ञानिक ही बता सकता है...उसे जानने के लिए मुझे बहुत इंट्रेस्ट है..क्योंकि ऐसा सिर्फ ओम् (ॐ) बोलने पर ही होता है!! ये भी एक अजीबो-गरीब अजूबा है...इसे कई भारतीयों ने ट्राई भी किया है...जय हिन्द’



क्या है सच?

इस वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने वीडियो का एक स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया, तो हमें चीन की एक साइट पर यह वीडियो मिला। चूंकि हमें चीनी भाषा नहीं आती है, हमने गूगल ट्रांसलेट की मदद ली, जिससे हमें यह पता चला कि यह एक ऐसा फव्वारा है, जो आवाज के साथ ही निकलता है। आवाज जितनी तेज होगी, यह फव्वारा उतनी ही ऊंची जाएगी।

फिर हमने fountain और voice कीवर्ड्स के साथ गूगल पर सर्च किया, तो हमें New China TV का एक वीडियो मिला, जिससे पता चला कि यह वीडियो थाईलैंड का नहीं बल्कि चीन का है। यह वीडियो उत्तरी चीन के शान्शी प्रांत के कैंगशेन पर्वत का है।



पड़ताल में हमें Himalaya Music Fountain के वीडियोज भी मिले, जिससे पता चला कि आवाज के साथ पानी का फव्वारा निकलने के पीछे एक तकनीक है।



जैसे ही आप माइक में चिल्लाते हैं, वैसे ही आपकी आवाज सिग्नल में बदल जाती है और कंट्रोल सिस्टम में भेज दी जाती है, जिसके बाद पानी का फव्वारा निकलता है। इन्हें शाउट फाउनटेन कहते हैं। चीन में इस तरह के कई फव्वारे हैं।

हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किए गए सारे दावे झूठे साबित हुए।

* वीडियो थाईलैंड का नहीं बल्कि चीन का है।
*फव्वारा सिर्फ ॐ के उच्चारण से ही नहीं निकलता, बल्कि किसी भी प्रकार की आवाज से यह फव्वारा निकलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अहमदाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक की परेशानी, 5 महीने की तैयारी के बाद अब पूरा सुभाष ब्रिज होगा ध्वस्त

अगला लेख