Publish Date: Tue, 28 Aug 2018 (13:00 IST)
Updated Date: Tue, 28 Aug 2018 (13:02 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की अपने हाथों से कुछ ऐसा करके दिखाती है कि सब हैरान हैं! इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह लड़की अपने दोनों हाथ को कुछ इस तरह से ट्विस्ट करती है कि पीछे वाली हथेली मुट्ठी बनकर सामने आ जाती है। इस वीडियो को देखकर लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। कई बार देखने के बाद भी ये समझ नहीं पा रहे हैं कि ये किस तरह किया गया है।
चिदेरा नाम की यूजर ने 22 अगस्त को ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया था, जिसे अब तक 33 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
इनके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी ऐसा ही वीडियो शेयर किया है और इसे देखकर कोई समझ नहीं पा रहा है कि पिछला हाथ एक झटके के साथ आगे कैसे आ गया। लोग अब इसे चैलेंज के तौर पर लेने लगे हैं और इसी फेर में ये वायरल हो गया।
चिदेरा का कहना है कि उन्होंने किसी चैलेंज की तरह इसे पेश नहीं किया था। उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर देखा और इसे करने की सोची। फिर उन्होंने इसे ट्विटर पर डाल दिया, लेकिन ऐसा कभी नहीं सोचा था कि ये वीडियो इतना वायरल हो जाएगा।