Hanuman Chalisa

क्या अंजू बॉबी जॉर्ज के BJP ज्वॉइन करने की खबर झूठी थी...

Webdunia
सोमवार, 8 जुलाई 2019 (18:20 IST)
मोदी सरकार 2.0 बनने के एक महीने के भीतर ही भाजपा ने फिर से सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के पहले ही दिन लॉन्ग जंप एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज के पार्टी ज्वॉइन करने की खबर आई। न्यूज एजेंसी ANI ने एक तस्वीर शेयर कर यह खबर ट्वीट की थी। इस ट्वीट के आधार के कई मीडिया संस्थानों ने यह खबर प्रमुखता से भी छापी।
 
ANI ने जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अंजू को भाजपा का झंडा पकड़ाते नजर आ रहे हैं। स्टेज पर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन भी खड़े दिख रहे हैं।
 
मोदी सरकार में केरल से एकमात्र मंत्री वी मुरलीधरन ने भी मीडिया को सफाई देते हुए कहा, “मेरा अंजू एवं उसके पति रॉबर्ट बॉबी जार्ज के साथ काफी पुराना संपर्क है”। उन्होंने बताया कि शनिवार को बेंगलुरू में पार्टी का कार्यक्रम था, जहां वह मिलने आई थीं। जब वह आईं तो कार्यक्रम शुरू होने वाला था, इसलिए मैंने उन्हें डायस पर बुला लिया, क्योंकि वह अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त एथलीट हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान राजनीति पर कोई बात नहीं हुई। वह अपने इंस्टीट्यूट के बारे में बात कर रही थीं।

वहीं, भाजपा ने अंजू बॉबी जॉर्ज को पार्टी में शामिल होने के बाद इससे अपना रुख बदलने का आरोप लगाया है।
 
कर्नाटक बीजेपी मीडिया संयोजक एस शांताराम ने कहा, “वह (जॉर्ज) मंच पर आईं, पार्टी का झंडा लिया और हमारे राज्य अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने घोषणा की कि वह भाजपा में शामिल हो गई हैं। शांताराम ने कहा कि वह नहीं जानते कि आखिर उन्होंने अपना स्टैंड क्यों बदला है। वह अध्यक्ष से मंच पर झंडा लेने का मतलब जानती हैं?”

<

Karnataka BJP media convenor, S Shantaram, on reports Anju Bobby George (file pic) didn't join BJP: She came on stage,took party flag & our state President announced she joined BJP. Don't know why she changed stand. Doesn't she know meaning of taking flag on stage from president? pic.twitter.com/KdHQFoBQEB

— ANI (@ANI) July 8, 2019 >
 
गौरतलब है कि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंजू ने साल 2003 में पेरिस में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वहीं, 2005 में आईएएएफ विश्व एथलेटिक्स फाइनल में उन्होंने रजत पदक जीता।
 
केरल की लॉन्ग जंप एथलीट फिलहाल बेंगलुरू में कस्टम विभाग में काम करती हैं। आपको बता दें कि कोई भी सरकारी कर्मचारी सेवा में रहते हुए किसी पार्टी का सदस्य नहीं बन सकता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

योग दिवस : परिषदीय विद्यालयों में गूंजा 'स्वस्थ जीवन' का मंत्र, 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

अगला लेख