Hanuman Chalisa

Fact Check: क्या एप्पल और गूगल ने वाकई आपके फोन में गुपचुप इंस्टॉल किया COVID-19 ट्रैकिंग एप, जानिए पूरा सच...

Webdunia
गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (14:20 IST)
एंड्रॉयड फोन और आईफोन में इन दिनों कोरोना वायरस से संबंधित एक नया फीचर देखने को मिल रहा है, जिसके बाद गूगल और एप्पल पर जासूसी का आरोप लग रहा है। सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सभी लोगों के फोन में गुपचुप तरीके से कोविड-19 सेंसर लगाया जा रहा है।

क्या है वायरल मैसेज में-

वायरल मैसेज में लिखा गया है कि जब पिछले हफ्ते सभी के मोबाइल फोन में गड़बड़ी हो रही थी, तब गूगल और एप्पल हमारे फोन में कोविड-19 ट्रैकर जोड़ रहे थे, जो हमारी निगरानी करेगा।

क्या है सच-

वायरल मैसेज में जिस कोविड-19 ट्रैकिंग सिस्टम की बात की जा रही है, वो दरअसल कोरोना वायरस के खतरों से बचाव के लिए गूगल और एप्पल की संयुक्त पहल है। इस फीचर का नाम है- ‘कोविड-19 एक्सपोजर नोटिफिकेशन’। यह किसी भी तरह का एप नहीं है, बल्कि यह आपके एंड्रॉयड और आईफोन के सेटिंग में एक विकल्प के रूप में जुड़ा है। इसके जरिये कोई भी कोरोना निगरानी का एप या प्रणाली विकसित कर सकता है। एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि यह यूजर्स का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रखेगी।

ये तकनीक दुनिया भर के उन एप से जुड़ती हैं, जिन्हें वहां की सरकारों ने कोरोना के लिए बनाया है। यह तकनीक ब्लूटूथ वायरलेस तकनीक पर आधारित है, जो आपकी अनुमति देने के बाद ही काम करती है। इस तकनीक के जरिए सरकारें आपकी जानकारी जुटाती है कि आप किन-किन लोगों से मिले हैं। जैसे ही आप किसी कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आते हैं तो यह आपको अलर्ट नोटिफिकेशन देता है। अभी तक लगभग 22 देश इस तकनीक का इस्तेमाल कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए कर रहे हैं, जिनमें फिलहाल भारत शामिल नहीं है।

वेबुदनिया की पड़ताल में पाया गया है कि कोविड-19 एक्सपोजर नोटिफिकेशन कोई एप नहीं है और न ही ये आपकी जासूसी कर रहा है। गौर करने वाली सबसे बड़ी बात यह है कि यह तकनीक भारत में है ही नहीं, क्योंकि भारत सरकार ने कोविड-19 कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए अपना एप आरोग्य सेतु विकसित किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख