Hanuman Chalisa

मक्का के मजार पर दूध चढ़ाते 'हिंदू' युवक का वीडियो हुआ वायरल, जानिए सच...

Webdunia
गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (16:06 IST)
ज्ञान बांटने से बढ़ता है.. इस विचार को सोशल मीडिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी बहुत गंभीरता से मानते हैं। तभी तो जो भी पाठ उन्हें फेसबुक, ट्विटर या व्हाट्सअप की कक्षा में पढ़ाया जाता है, उसे वह बिना दिमाग लगाए तुरंत ही बांटना शुरू कर देते हैं। इन दिनों फेसबुक पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक शख्‍स को कथित तौर पर मक्‍का के मजार पर दूध चढ़ाते हुए बताया जा रहा है।
 
दरअसल, रितेश मुखिया नाम के एक फेसबुक यूजर ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था और एक मैसेज लिखा था- ‘मक्का में मजार पर दूध चढाता ईरान का मुस्लिम युवक, कहा- मैं पहले हिन्दू था’। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को अब तक लगभग 60,000 लोग देख चुके हैं और 2200 से अधिक बार इसे शेयर किया जा चुका है।
 
क्या है इस वायरल वीडियो में..
 
वायरल वीडियो में एक शख्स काबा पर बोतल से कोई तरल पदार्थ फेंकता है, जिसके बाद काबा के काले चादर पर सफेद रंग सा पदार्थ गिरा दिखता है। फिर वहां मौजूद भीड़ उसे पकड़ लेती है। लेकिन इसके बाद क्‍या हुआ, यह वीडियो में नहीं दिखाया गया है।
 
आइए जानते हैं क्या है सच..
 
वीडियो को जब हमने गौर से देखा, तो पता चलता है कि जिस तरल पदार्थ को दूध बताया जाता है, वह असल में सफेद रंग का नहीं है। इस शक्स के हाथ में जो बोतल है, उसमें मौजूद तरल पदार्थ कुछ पेट्रोल जैसा नजर आ रहा है।

जब हमने ‘काबा, पेट्रोल’ कीवर्ड्स डालकर गूगल में सर्च किया, तो हमें ‘लाइफ इन सऊदी अरेबि‍या’ नाम की एक लाइफस्‍टाइल वेबसाइट की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें लिखा गया है कि काबा पर एक श्‍ख्‍स ने पेट्रोल फेंका, जिसके बाद उसे तत्‍काल पकड़ लिया गया है। वेबसाइट ने कथित वीडियो भी पोस्ट किया है।



पाकिस्‍तान के अखबार ‘डेली टाइम्‍स’ ने 27 जून को अपने ट्विटर हैंडल से इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया था कि काबा पर पेट्रोल फेंकने वाले एक शख्‍स को पकड़ा गया है।

<

Man caught throwing petrol at the Holy Ka'aba. pic.twitter.com/E0YxzyXTCW

— Daily Times (@dailytimespak) June 27, 2018 >

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

अगला लेख