क्या कोरोना संकट के दौरान घर में लूडो खेलते दिखे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन... जानिए वायरल तस्वीर का सच...

Webdunia
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (13:13 IST)
भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में अभी तक 2300 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

क्या है वायरल तस्वीर में-

वायरल तस्वीर में डॉ. हर्षवर्धन अपनी पत्नी के साथ लूडो खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर कर डॉ. हर्षवर्धन की आलोचना करते हुए यूजर्स कह रहे हैं कि जहां एक तरफ देश की जनता कोरोना संकट से जूझ रही है, वहीं देश के स्वास्थ्य मंत्री लूडो खेलने में व्यस्त हैं।

क्या है सच-

वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर हमें ‘द ट्रिब्यून’ का 13 मार्च 2019 का एक आर्टिकल मिला, जिसमें यह तस्वीर लगी थी।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा नेता मनोज तिवारी और हर्षवर्धन आराम करते हुए नजर आ रहे हैं।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल दावा फेक है। डॉ. हर्षवर्धन की तस्वीर पुरानी है और इसका कोरोना वायरस से कोई लेना-देना नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: पर्यावरण का मित्र है कागज, दुश्‍मन नहीं

मोदी जी! आप सरकार का पक्ष रखिए भारत का नहीं, पक्ष भी इसी देश का है और विपक्ष भी

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

अगला लेख