Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या वाकई में प्रियंका गांधी ने भारत को मूर्खों का देश बताया...जानिए वायरल ट्वीट का सच...

हमें फॉलो करें क्या वाकई में प्रियंका गांधी ने भारत को मूर्खों का देश बताया...जानिए वायरल ट्वीट का सच...
, मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (15:43 IST)
लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति के मैदान में उतारकर कांग्रेस ने अपना ट्रंप कार्ड चल दिया है। कांग्रेस महासचिव का पद संभालने के बाद प्रियंका गांधी ने सोमवार को पहली बार लखनऊ में रोड शो किया। यूं तो ट्विटर पर उनकी एंट्री लखनऊ रोड शो से पहले हुई, लेकिन उससे पहले भी उनके नाम पर कई फर्जी आकउंट चल रहे थे। सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का एक ट्वीट काफी शेयर हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत को मूर्खों का देश बताया।

प्रियंका गांधी की फोटो लगी @PriyankagaINC ट्विटर हैंडल से 3 फरवरी को एक ट्वीट किया गया-

भारत मूर्खो का देश है जहाँ सरकार लोगो के पीने के पानी पर नही बल्कि ढोंगी और पाखंडियों के शाही स्नान पे करोडो का खर्च करती है

इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर यूजर्स प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी पर पिछले कई दिनों से हमला बोल रहे थे। अब प्रियंका गांधी के आधिकारिक तौर पर ट्विटर पर आने के बाद यह स्क्रीनशॉट फिर से वायरल हो रहा है, लेकिन इस बार ट्वीट की डेट को क्रॉप कर दिया गया है।

webdunia
कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को खुद अपने ट्विटर हैंडल से प्रियंका गांधी के ट्विटर पर आने की खबर दी थी।



प्रियंका गांधी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @priyankagandhi है और रिपोर्ट लिखे जाने तक उन्होंने एक भी ट्वीट नहीं किया था।

webdunia
मतलब, जिस अकाउंट से प्रियंका गांधी का यह बयान आया है, वह उनका वेरिफाइड अकाउंट नहीं है। फिर हमने @PriyankagaINC अकाउंट को ट्विटर पर सर्च किया, लेकिन अब वह अकाउंट डिलीट किया जा चुका है।

इसके बाद हमने उनके इस बयान की पड़ताल करने के लिए इंटरनेट पर खबरें भी सर्च कीं लेकिन हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली।

हमारी पड़ताल में प्रियंका गांधी के नाम पर शेयर किया जा रहा यह ट्वीट फर्जी साबित हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या 8 राज्यों में हिन्दुओं को मिलेगा अल्पसंख्यकों का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से मांगी रिपोर्ट