Hanuman Chalisa

देख नहीं पाएंगे! एटीएम में 2 हजार के नोटों का कीमा बना डाला चूहों ने, खा गए 12 लाख रुपए...

Webdunia
मंगलवार, 19 जून 2018 (12:13 IST)
क्या आपके पास भी आया चूहों द्वारा बैंक के एटीएम में घुसकर 2000 और 500 के नोटों को कुतरने के वारयल फोटो.. अगर आपको लग रहा है कि ये फोटोज़ सोशल मीडिया में फैले दूसरे फेक फोटोज़ की तरह होंगे, तो आपको बता दें कि यह एक असल घटना है।
 
यह घटना असम के तिनसुकिया की है, जहां के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एक एटीएम में चूहों ने 12 लाख रुपए के नोट कुतर डाले। यह मामला तब सामने आया था जब कर्मचारी बंद मशीन को ठीक करने पहुंचे। 
 
तिनसुकिया के लैपुली इलाके का एटीएम 20 मई से तकनीकी खराबी के कारण बंद था। शिकायत मिलने पर 11 जून को एटीएम का रखरखाव करने वाली कंपनी ग्लोबल बिजनेस साल्यूशंस के कर्मचारी मशीन ठीक करने पहुंचे थे। जब मशीन खोली गई तो कर्मचारी हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि चूहों ने दो हजार और पांच सौ रुपए के नोट मशीन में कुतर दिए हैं।
 
बैंक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 12 लाख 38 हजार के नोटों को चूहे कुतर चुके हैं। केवल 17 लाख कीमत के नोट बच पाए हैं। जीबीएस ने 19 मई को मशीन में 20 लाख रुपए डाले थे। अगले दिन से ही एटीएम ने काम करना बंद कर दिया था।
 
इस घटना की जांच के लिए एक एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। कुछ लोगों ने घटना पर संदेह जाहिर करते हुए कहा कि एटीएम 20 मई को बंद हुआ और करीब एक महीने बाद मैकेनिक मशीन ठीक करने पहुंचे, इसमें लापरवाही साफ झलकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

अगला लेख