क्या PM मोदी की पत्नी जशोदाबेन शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल हुईं...जानिए सच...

Webdunia
बुधवार, 22 जनवरी 2020 (12:19 IST)
दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाएं एक महीने से भी ज्यादा समय से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरने पर बैठी हैं। भाजपा की IT सेल आरोप लगा रही है कि ये महिलाएं पैसे लेकर धरने पर बैठीं हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में जशोदाबेन को महिलाओं के साथ बैठा देखा जा सकता है, जो कुछ विरोध करते दिख रहीं हैं। इस तस्वीर में कुछ बुर्का पहनी महिलाएं भी हैं। दावा किया जा रहा है कि जशोदाबेन भी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने पहुंचीं।
 
क्या है वायरल-
 
तस्वीर शेयर कर लिखा जा रहा है, ‘मोदी जी की पत्नी #जसोदा_बेन भी आज शाहीन बाग पहुच गई पैसे लेने’।



ऐसे पोस्ट ट्विटर पर भी शेयर किए जा रहे हैं।

<

#BREAKING_NEWS
मोदी जी की पत्नी #जसोदा_बेन भी आज शाहीन बाग पहुंचीं

पहुच गई जब उनको पता चला वहाँ पैसे मिल रहे हैं pic.twitter.com/VXkLb21vGz

— Aaj Tak (@AajTak422) January 18, 2020 >

क्या है सच-
 
हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया, तो हमें फरवरी 2016 को पब्लिश की गई डेक्कन क्रॉनिकल की एक खबर मिली, जिसमें यह वायरल तस्वीर लगी थी। खबर का शीर्षक है- ‘नरेंद्र मोदी की पत्नी ने अनाथ, झुग्गीवासियों के लिए उपवास किया’।

साथ ही तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है- मानसून के दौरान झुग्गी बस्तियों को हटाने के खिलाफ आजाद मैदान में भूख हड़ताल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन मोदी’।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल तस्वीर चार साल पुरानी है। इस तस्वीर का शाहीन बाग के प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

राज्यसभा में उठा मामला, देश में स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति बदहाल, भारत पड़ोसी देशों से भी पीछे

दुनिया जानेगी प्रयागराज महाकुंभ की रणनीति, 19 मार्च को होगा शिखर सम्मेलन

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

Russia-Ukraine war : वोलोदिमीर जेलेंस्की के भरोसे को डोनाल्ड ट्रंप देंगे बड़ा झटका, पुतिन ने रखी शर्त, क्या हो पाएगा रूस-यूक्रेन युद्धविराम

अगला लेख