Hanuman Chalisa

तो क्या 'सोनम गुप्ता बेवफा' था नोटबंदी का सीक्रेट कोडवर्ड? जानें बड़ा खुलासा...

Webdunia
शनिवार, 30 जून 2018 (11:03 IST)
2016 में एक लड़की के नाम ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। 10 रुपए के नोट पर लिखा दिलजले आशिक का बेवफाई का इल्जाम 'सोनम गुप्ता बेवफा है' न सिर्फ भारत बल्कि कई देशों की करंसी पर लिखा गया।  
 
सोशल मीडिया में फैले वायरल मैसेज में ऐसे कई दावे किए जा रहे हैं कि जिस तरह परमाणु परीक्षण के गुप्त ऑपरेशन का एक कोड वर्ड था उसी तरह का एक कोड वर्ड नोटबंदी से पहले भी दिया गया था और वो कोड वर्ड था 'सोनम गुप्ता बेवफा है'। 
 
इसके पीछे वजह यह है कि इसके पहले भी देश में कई बड़े और गुप्त कामों के लिए किसी प्रकार का कोड वर्ड रखा जाता है। इस मैसेज में पोखरण परमाणु परीक्षण के कोडवर्ड 'बुद्धा स्माइलिंग' का उदाहरण दिया गया था। 
 
वायरल मैसेज में दावा किया गया कि विश्वस्त सूत्रों के अनुसार नोट बंदी की योजना गुप्त रखने के लिए एक कोड का उपयोग किया जाता था, ताकि प्लान से जुड़े लोगों के अलावा दूसरे लोगों को इसका पता न चले।
 
इस मैसेज में कोड वर्ड का मतलब भी समझाया गया है :
 
सोनम - संपत्ति (बड़े नोट)
गुप्ता - गुप्त (काला धन)
बेवफा है - रद्द होने वाला है
 
लेकिन यह भी एक सोशल मीडिया हॉक्स ही सिद्ध हुआ क्योंकि सोनम गुप्ता पर बेवफाई का इल्जाम नोटबंदी के कई साल पहले लगा था। बताया जाता है कि इस मैसेज की शुरूआत शायद सलमान खान की एक फिल्म 'सनम बेवफा' के प्रेरित हो कर हुई। हालांकि अगस्त 2016 में इसका वायरल होना एक संयोग भर है इससे ज्यादा कुछ नहीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख