Festival Posters

Fact Check: क्या पूरे देश में फिर से लगने जा रहा Lockdown? दिवाली तक बंद रहेंगी ट्रेन सेवाएं? जानिए सच

Webdunia
मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (12:37 IST)
कोरोनावायरस की तीसरी लहर की संभावना और त्योहारी सीजन के बीच वायरल हो रही एक खबर ने लोगों को परेशान कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होने की वजह से कल सुबह से देशभर में लॉकडाउन लगाया जाएगा। इसके अलावा दिवाली तक देशभर में सभी ट्रेन सेवाएं भी बंद रहेंगी। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो इसपर कतई भरोसा ना करें। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। 

देश में फिर से लॉकडाउन लगने की खबर वायरल होने के बाद केंद्र सरकार ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। भारत सरकार की संस्था प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक ने ट्वीट कर बताया है कि भारत सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

ट्वीट में लिखा गया है, “दावा: #कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ने से कल सुबह से देशभर में लॉकडाउन लगाया जाएगा और दिवाली तक देश में सभी ट्रेन सेवाएं बंद रहेंगी। #PIBFactCheck ये दावे #फ़र्ज़ी हैं। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।”

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाई : योगी आदित्यनाथ

विश्वास वहीं टिकता है जहां मन शांत, विचार स्वस्थ और भावनाएं शुद्ध होती हैं : राष्ट्रपति मुर्मु

CM योगी के नेतृत्व में UP ने ऊर्जा क्षेत्र में कायम की मिसाल, पीएम सूर्यघर योजना में हासिल की 1 गीगावाट की क्षमता

मैं न्याय दिलाने के लिए आधी रात तक कोर्ट में बैठ सकता हूं सुनवाई में बोले नए CJI सूर्यकांत

2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री धामी की अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक

अगला लेख