Fact Check: क्या भिखारियों के जरिए ट्रेनों में अपनी उपलब्धियों का प्रचार करेगी मोदी सरकार? जानिए सच

Webdunia
सोमवार, 17 अगस्त 2020 (11:57 IST)
सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार अपनी उपलब्धियों को बताने के लिए 3000 भिखारियों का इस्तेमाल करेगी। कहा जा रहा है कि ये भिखारी ट्रेनों में यात्रियों के सामने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।

क्या है वायरल-

वायरल कटिंग के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय इस योजना पर काम कर रही है, जिसमें तीन हजार भिखारी चुने जाएंगे जो विभिन्न रेलगाड़ियों में यात्रियों के सामने मोदी सरकार की सफलताओं के गीत गाएंगे। सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए यूजर्स मोदी सरकार पर कटाक्ष कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘भिखारी करेंगे मोदी सरकार का ट्रैन में प्रचार...क्या दिन आ गए सरकार के?’

क्या है सच-

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल खबर का खंडन किया है। PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘दावा: एक अखबार के संपादकीय के अनुसार सूचना और प्रसारण मंत्रालय एक ऐसी योजना बना रही है जिसमें तीन हजार भिखारी चुने जाएंगे, जिनका काम होगा विभिन्न रेलगाड़ियों में यात्रियों के सामने मोदी सरकार की सफलताओं के गीत गाना। तथ्य: ये दावा झूठा है। सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं बनाई जा रही है।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि मोदी सरकार का भिखारियों के जरिए ट्रेनों में अपनी उपलब्धियों का प्रचार करने का वायरल दावा फेक है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से इस तरह की कोई भी योजना नहीं बनाई गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख