पश्चिम बंगाल को घुसपैठ नहीं सीएए चाहिए, नंदीग्राम में गरजे अमित शाह

Webdunia
मंगलवार, 30 मार्च 2021 (14:27 IST)
कोलकाता। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नंदीग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की बुजुर्ग मां से मारपीट की जाती है, जिनकी सोमवार को मौत हो गई और मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में महिला सुरक्षा की बात करती हैं। लेकिन, पश्चिम बंगाल के लोग हकीकत जानते हैं। उनसे कुछ भी छिपा हुआ नहीं है। 
 
ममता के चुनाव क्षेत्र में गरजते हुए शाह ने कहा कि पूरा बंगाल घुसपैठ नहीं चाहता बल्कि यहां के लोग सीएए को लागू करवाना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं, यहां पर उनका मुकाबला अपने ही पूर्व सहयोगी शुभेन्दु अधिकारी से है। 
 
अमित शाह ने कहा कि यहां (नंदीग्राम) पहुंचने के बाद एक और दुखद खबर मिली। एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। यह वह इलाका था जहां 5 किलोमीटर के दायरे स्वयं मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में ममता मौजूद हों और वहां एक महिला से दुष्कर्म हो जाए तो ऐसे राज्य में महिलाएं कैसे सुरक्षित रह सकती हैं।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा

अगला लेख