Publish Date: Fri, 26 Mar 2021 (15:45 IST)
Updated Date: Fri, 26 Mar 2021 (15:48 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 6ठे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।
6ठे चरण में राज्य के 4 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर 22 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। ये जिले उत्तर 24 परगना पार्ट टू, नादिया पार्ट टू, पूर्वी वर्धमान पार्ट टू और उत्तर दिनाजपुर हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। (वार्ता)