Festival Posters

दिवाली पर रंग-बिरंगी रंगोली

ओटले पर सजी सुंदर रंगोली

गायत्री शर्मा
Kiran JoshiWD
दीपावली के आते ही साज-सज्जा का दौर शुरू होता है।

घरों में रंग-रोगन, द्वार पर तोरण तथा घरों के ओटले पर रंग-‍बिरंगी रंगोली सजाई जाती है।

घर के बाहर यदि सुंदर सी रंगोली सजी हो तो हमारे कदम पलभर के लिए वहाँ रुक जाते हैं और उस सुंदर आकृति को निहारते हैं।

* भारतीय संस्कृति का प्रतीक :-
रंगोली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। हमारी संस्कृति में तीज-त्योहारों का बड़ा महत्व है। आदर-सत्कार वाले इस देश में अतिथि को देवता माना जाता है तथा उसका ससम्मान घर में प्रवेश कराया जाता है।

अतिथियों के स्वागत व परंपरा का निर्वहन करते हुए द्वार पर सुंदर रंगोली बनाई जाती है। रंगोली तीज-त्योहारों व अतिथियों के घर आगमन की खुशी में बनाई जाती है ं, जिसमें फूल-पत्ती, देवी-देवता व अन्य शुभ प्रतीकों की आकृतियाँ फर्श पर उकेरी जाती हैं।

  अतिथियों के स्वागत व परंपरा का निर्वहन करते हुए द्वार पर सुंदर रंगोली बनाई जाती है। रंगोली तीज-त्योहारों व अतिथियों के घर आगमन की खुशी में बनाई जाती है, जिसमें फूल-पत्ती, देवी-देवता व अन्य शुभ प्रतीकों की आकृतियाँ फर्श पर उकेरी जाती है।      
* कैसी होती है रंगोली :-
रंगोली फ्री हेंड और डॉटेड दो प्रकार से बनाई जाती है। पहले मार्बल के सफेद रंग से जमीन पर बिंदु बनाए जाते हैं फिर उन बिंदुओं को मिलाते हुए उस पर सुंदर आकृति बनाई जाती है। आकृति बनाने के बाद उसमें मनचाहे रंग भरे जाते हैं। फ्री हेंड रंगोली में सीधे जमीन पर ही आकृति बनाई जाती है।

लकड़ी के बुरादे को अलग-अलग रंगों में रंगकर उससे भी रंगोली बनाई जाती है। इसके अलावा रंग-बिरंगे सुंदर फूलों से भी रंगोली बनाई जाती है। जो बहुत ही आकर्षक लगती है।

कुछ लोग रंगोली की बजाय फर्श पर पारंपरिक 'मांडना' डिजाइन भी बनाते हैं, जिसमें लाल रंग के गेरू और सफेद खड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। मांडना अधिकांशत: गाँवों में बनाया जाता है। यह दिखने में बेहद ही सुंदर लगता है।

* आजकल मिलती है तैयार रंगोली :-
रंगोली बनाने के झंझट से मुक्ति चाहने वालों के लिए 'रेडिमेड रंगोली' एक बेहतर तरीका है अपनी घर की देहरी को सजाने का।

रेडिमेड रंगोली में छपे-छपाए तैयार रंगोली स्टिकर्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपने घरों के अंदर या देहरी के बाहर फर्श पर चिपका सकते हैं।

इसके अलावा बाजार में प्लास्टिक पर बिंदुओं के रूप में उभरी हुई आकृतियाँ मिलती हैं, जिसे जमीन पर रखकर उसके ऊपर रंग डालने से जमीन पर सुंदर आकृति उभरकर सामने आती है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

Vastu for Toilet: वास्तु के अनुसार यदि नहीं है शौचालय तो राहु होगा सक्रिय

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

सभी देखें

नवीनतम

World Wildlife Conservation Day 2025: क्यों मनाया जाता है विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस, जानें महत्व और काम की बातें

Tantya Bhil : टंट्या भील बलिदान दिवस पर जानें 5 दिलचस्प कहानी

World Disability Day 2025: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस, जाने इसका महत्व और यह दिन क्यों है जरूरी?

Bhopal Gas Tragedy Day: आज भोपाल गैस त्रासदी दिवस, जानें इस भयावह घटना के दिन की जानकारी

रूस और भारत का एक दांव जो कर सकता है ट्रम्प को चित्त