पुनर्विवाह, जरूरत सोच बदलने की

Webdunia
- अलका पुरंदरे

NDND
भारतीय समाज के विकास में कई रूढ़ियाँ सबसे बड़ी बाधा हैं, जो लोगों को सकारात्मक सोचने नहीं देतीं। इनमें से एक है- पुनर्विवाह। आजादी के पूर्व भी इसके लिए प्रयास किए जाते रहे, किंतु वे इसके विरोध की मानसिकता को पूरी तरह मिटा नहीं पाए। आज जरूरत उस पुरानी मानसिकता को बदलने की है।

आज भी हमारे समाज में पुनर्विवाह को खुले मन और मस्तिष्क से नहीं स्वीकारा जाता। हम उन महिलाओं का उदाहरण लें जो अल्पायु में ही विधवा या तलाक के कारण अकेली हो गई हैं। अगर बच्चे छोटे हों तो जीवन का आरंभिक समय उनके लालन-पालन, पढ़ाई-लिखाई, नौकरी, शादी आदि की आपाधापी में व्यतीत हो जाता है।

बच्चों के स्वतंत्र परिवार स्थापित होने के बाद वे भी अपने परिवार में मसरूफ-मशगूल हो जाते हैं। ऐसे समय ये महिलाएँ नितांत अकेली हो जाती हैं। कुछ महिलाएँ ऐसी भी होती हैं जो अपनी नौकरी, व्यवसाय के कारण बच्चों के साथ स्थायी रूप से नहीं रह पातीं। इन हालात में अगर वे अपना जीवनसाथी पुनः चुन लेती हैं और अपना जीवन स्वतंत्र रूप से जीने का निर्णय लेती हैं तो समाज में इतना बवाल क्यों मच जाता है?

  पुरुष के पुनर्विवाह को हम आसानी से पचा जाते हैं, किंतु किसी महिला के पुनर्विवाह की बात हमारे गले नहीं उतरती। उसे झट चरित्रहीन और अनेक ऊल-जलूल खिताबों से नवाजा जाता है। और आश्चर्य की बात है कि महिलाएँ ही फब्तियाँ, कसने में अग्रणी रहती हैं।      
जब तक महिला बच्चों की खातिर अकेली हर मोर्चे पर डटी रहती है तब तक उसकी छवि शालीन, सर्वस्व न्योछावर करने वाली कुलीन, सुसंस्कृत, सद्चरित्रा आदि के रूप में प्रसिद्ध रहती हैं और जहाँ उसने पुनर्विवाह का निर्णय लिया वहीं उसकी यह छवि धूमिल हो जाती है।

हम यह क्यों नहीं समझते कि उसकी भी भावनाएँ, इच्छाएँ होती हैं जो किसी के साथ वह बाँटे। असल तकलीफों और परेशानियों को वह झेलती है और हम सिर्फ दर्शकों की भाँति तमगे, उपाधियाँ या ताने देते फिरते हैं। वह अगर किसी को अपना जीवनसाथी चुन लेती है तो क्या बुरा करती है?

पुरुष के पुनर्विवाह को हम आसानी से पचा जाते हैं, किंतु किसी महिला के पुनर्विवाह की बात हमारे गले नहीं उतरती। उसे झट चरित्रहीन और अनेक ऊल-जलूल खिताबों से नवाजा जाता है। और आश्चर्य की बात है कि महिलाएँ ही फब्तियाँ, कसने में अग्रणी रहती हैं। क्या हमारे समाज में किसी महिला को इतनी भी स्वतंत्रता नहीं कि वह अपनी जिंदगी अपने ढंग से जिए? क्यों हम उसके व्यक्तिगत जीवन में दखलंदाजी करते हैं?

अभी भी स्त्री का अधीनस्थ, आश्रित और दयनीय रूप ही हमें स्वीकार्य हैं। जहाँ उसने स्वनिर्णय से जीवनयापन शुरू किया, विरोध के स्वर मुखर हो जाते हैं। ताने मार-मारकर उसका जीवन दूभर कर उसे हीनभावना से ग्रस्त कर दिया जाता है।

आज के प्रगतिशील युग में हमें इस सामाजिक ढाँचे में परिवर्तन लाने का प्रयत्न करना चाहिए। हमारी संकीर्ण सोच में बदलाव होना जरूरी है। जो महिलाएँ ऐसे निर्णय लेती हैं हमें उनका स्वागत करना चाहिए ताकि वे भी सबके समान जीवन जी सकें। खुशी की बात है कि लोग इस विषय में सोचने लगे हैं, चेतना जागृत होने लगी है। लेकिन अब भी हमें काफी लंबा रास्ता तय करना है।
Show comments

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी बचता है DNA?

क्या होता है फ्लाइट का DFDR? क्या इस बॉक्स में छुपा होता है हवाई हादसों का रहस्य

खाली पेट ये 6 फूड्स खाने से नेचुरली स्टेबल होगा आपका ब्लड शुगर लेवल

कैंसर से बचाते हैं ये 5 सबसे सस्ते फूड, रोज की डाइट में करें शामिल

विवाह करने के पहले कर लें ये 10 काम तो सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

हार्ट हेल्थ से जुड़े ये 5 आम मिथक अभी जान लें, वरना पछताएंगे

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? जानिए 5 जरूरी टिप्स

विश्व योग दिवस 2025: पढ़ें 15 पावरफुल स्लोगन, स्वस्थ रखने में साबित होंगे मददगार

वर्ष का सबसे लंबा दिन 21 जून को, जानें कारण और महत्व