जले हुए बर्तनों को साफ करने के 4 आसान से घरेलू उपाय

Webdunia
शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके घर में कभी बर्तन न जले हो, ऐसा कई बार हो जाता है कि भोजन पकाते हुए तेज ऑच से बर्तन जल जाते है। जले हुए बर्तनों को साफ करना इतना आसान नहीं होता। इन्हें काफी जोर लगाकर मेहनत से साफ करना पड़ता है और इसके बाद भी ये एक बार में पूरी तरह से साफ नहीं हो पाते। आइए, हम आपको ऐसे 4 आसान से घरेलू उपाय बताते हैं जिन्हें अजमाने से, कम समय में ही जले हुए बर्तन दौबारा पहले जैसे साफ हो जाएंगे -
 
1. बेकिंग सोडा : जो बर्तन जल गया है उसमें 1 चम्‍मच बेकिंग सोडा, 2 चम्‍मच नींबू का रस और 2 कप गरम पानी डालें। अब स्टील के स्क्रबर से बर्तन को रगड़कर साफ कर दें। इस तरीके से जला हुआ बर्तन बिल्‍कुल साफ हो जाएगा।
 
2 नींबू का रस : यदि आप 1 कच्‍चा नींबू लेकर उसे जले हुए बर्तन पर रगड़ेंगे फिर बर्तन में गर्म पानी डालकर, ब्रश से घिस देंगे तो भी जला हुआ बर्तन बिल्‍कुल साफ हो जाएगा।
 
3 नमक : जले हुए बर्तन में नमक और पानी डालकर 4 मिनट उबालें। इसके बाद बर्तन को ब्रश से घिसकर धो दे।
 
4. टमाटर का रस : जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें। अब इसे रगड़कर साफ कर लें। ऐसा करने से भी जले हुए बर्तन आसानी से साफ हो जाते है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

क्या मर्द का दर्द, दर्द नहीं! कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद से सामने आया समाज का दोगलापन

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

सभी देखें

नवीनतम

26 जुलाई 1999 को क्या हुआ था, जानें कारगिल दिवस पर 6 खास बातें

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

35 की उम्र के बाद रोजाना करें कपालभाति, जानिए इसके 5 बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स जो आपको जवां और फिट बनाएंगे

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती है स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

कहीं आप भी 'सैयारा' की वाणी जैसी भूलने की बीमारी के शिकार तो नहीं? जानिए 20 से 25 की उम्र में अल्जाइमर के शुरुआती संकेत

अगला लेख